भारत बनाम अफगानिस्तान (IND VS AFG) के बीच पहला टी20 मैच अफगानिस्तान दिल्ली के मैदान अरुण जेटली में होस्ट कर रहा है. सीरीज तकनीकी रूप से अफगानिस्तान की होम सीरीज है, भले ही पूरा टूर्नामेंट भारत में हो रहा हो. अफगानिस्तान टी20 विश्व कप के बाद पहली बार टी20 में उतर रहा है. IND VS AFG के इस मैच में भारतीय टीम के पास मौका है एशियन गेम्स से पहले अपनी प्लेइंग इलेवन फाइनल करने का. भारतीय टीम ने इस मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. वही श्रेयस ने अपने प्लेइंग XI से वैभव को बाहर का रास्ता दिखा दिया है.
श्रेयस ने टॉस जीत कर चुनी गेंदबाजी, वैभव को किया बाहर
IND VS AFG पहले मैच में टॉस भारत ने जीता और गेंदबाजी का फैसला किया. कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि दिल्ली में पिच गेंदबाजी के अनुकूल होती है. श्रेयस ने कहा कि,
“हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे, जैसा कि आम तौर पर T20 क्रिकेट में होता है. मेरा मतलब है, जब आप दिल्ली में खेले हों, तो आपको पता होता है कि पिच कैसी है और हमने यहाँ काफी मैच खेले हैं. तो उसी के आधार पर और हालात को देखते हुए, हमने यह फ़ैसला लिया है.”
[भारत के कप्तान के तौर पर अपने पहले दस मैचों के बारे में] यह उतार-चढ़ाव भरा सफ़र रहा है, लेकिन अगर आप ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ पिछली सीरीज़ देखें, तो उसमें कई अच्छी बातें थीं और खिलाड़ियों का नज़रिया पॉज़िटिव था. तो, यही नज़रिया हमें इस सीरीज़ में भी बनाए रखना है.
[टीम में जसप्रीत बुमराह की मौजूदगी के बारे में] हाँ, बिल्कुल. मुझे लगता है कि टीम में उनका होना एक बड़ी बात है क्योंकि उनके पास बहुत अनुभव है और मैच जीतने के मामले में उनका नज़रिया बहुत शानदार रहता है. तो, हम जानते हैं कि वह मैच जिताने वाले खिलाड़ी हैं और हमें पता है कि वह क्या कर सकते हैं. [टीम कॉम्बिनेशन और मैच के लिए खिलाड़ियों के चयन के बारे में] मुझे लगता है कि यह ज़्यादा मुश्किल काम है, लेकिन मैं कहूँगा कि अगर वैभव (सूर्यवंशी) नहीं खेल रहे हैं, तो वॉशिंगटन (सुंदर) भी नहीं खेल रहे हैं और दो और खिलाड़ी हैं जिनके बारे में आपको पता चल जाएगा”
IND VS AFG मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन)
इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी
ALSO READ:IND vs AFG: पहले टी20 में वैभव होंगे बाहर? कप्तान श्रेयस ने बता दिया कौन होगा ओपनर, कर दिया साफ
