IND vs AFG: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में अफगानिस्तान बनाम भारत के तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जसप्रीत बुमराह की वापसी के साथ भारतीय गेंदबाजी अटैक ने शुरुआत में अफगानिस्तान को मजबूती से काबू में रखा. IND vs AFG मैच में इस बार श्रेयस ने वैभव को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा. वही इस मैच में भारतीय टीम की गेंदबाजी ने अच्छी शुरुआत के बाद भी काबू में नहीं कर पायी और 41 पर 4 से 156/8 रन बनाये.
IND vs AFG: 41 पर 4 विकेट था अफगानिस्तान
IND vs AFG मैच में अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही. रहमानुल्लाह गुरबाज को बुमराह ने महज दो गेंदों पर आउट कर दिया. इब्राहिम जादरान रन आउट हुए, सेदिकुल्लाह अटल और गुलबदिन नईब भी जल्दी पवेलियन लौट गए. पावरप्ले में अफगानिस्तान 4 विकेट गंवा चुका था. वरुण चक्रवर्ती ने भी डारविश रसूली को आउट किया. 7 ओवर के आसपास स्कोर 5 विकेट पर 43 के आसपास सिमट गया था.
श्रेयस की इस गलती से लुटाया 21 रन
इसके बाद अजमातुल्लाह ओमरजई और मोहम्मद नबी ने पारी को संभाला. दोनों ने 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी की. ओमरजई ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों पर 66 रन बनाए. नबी ने भी योगदान 27 गेंद में 33 रन बनाये. बाद के ओवरों में अर्शदीप सिंह ने महत्वपूर्ण विकेट लिए. श्रेयस अय्यर ने अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर शिवम् दुबे को थमायी जो बड़ी गलती बन गयी उनका पहला ही ओवर था और अफगान बल्लेबाज ने जमकर रन बनाये इस ओवर में 21 रन बनाया गया.
