IND W vs SL W: एशिया कप फाइनल में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, 72 रन से श्रीलंका को रौंदा, 140 करोड़ भारतीय का जीता दिल

IND W vs SL W: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत महिला टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका को 72 रनों से करारी शिकस्त देकर अपना रिकॉर्ड आठवां खिताब अपने नाम कर लिया. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में (IND W vs SL W) भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में श्रीलंका की टीम महज 111 रन पर ही समेट दी गई. और भारत ने रौंद कर IND W vs SL W मैच में एशिया कप अपने नाम किया है.

शेफाली और स्मृति ने खूब धोया

भारतीय पारी की शुरुआत शानदार रही. IND W vs SL W मैच में ओपनर शफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने 129 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की, जो किसी भी महिला टी20आई टूर्नामेंट फाइनल में सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप है. शेफाली ने सिर्फ 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर एशिया कप का सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड बनाया.IND W vs SL W मैच में उन्होंने 39 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्के लगाकर 68 रन बनाए. स्मृति मंधाना ने भी 39 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 59 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली.

दोनों के आउट होने के बाद मध्यक्रम में कुछ दबाव बना, लेकिन गुनलान कमलिनी ने अंत में 5 गेंदों में 15 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम को 180 के पार पहुंचाया। हरमनप्रीत कौर 14 और ऋचा घोष 17 रन बना सकीं.

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय गेंदबाजी का कोहराम, भारत चैंपियन

श्रीलंका की चेस शुरू से ही दबाव में रही. चमारी अटापट्टु ने 36 रन बनाए, लेकिन दीप्ति शर्मा ने उन्हें स्टंप आउट कर बड़ा झटका दिया. दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट लिए, जबकि श्री चरणी ने भी महत्वपूर्ण विकेट झटके. IND W vs SL W मैच में श्रीलंका की पूरी टीम 20 ओवर में सिर्फ 111 रन बना सकी. भारत ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा.

यह जीत भारत के लिए खास है क्योंकि 2024 के फाइनल में श्रीलंका ने उन्हें हराया था. शफाली और स्मृति की धमाकेदार ओपनिंग और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने भारत को आसानी से खिताब दिलाया. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम ने एक बार फिर एशिया में अपना दबदबा कायम किया.

ALSO READ:IND vs AFG: दिल्ली में अभिषेक का कोहराम, 32 में ठोका 83 रन, भारत ने एक तरफ़ा अफगान को रौंदा, मिली 7 विकेट से जीत

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...