IND W vs SL W, FINAL: स्मृति और शेफाली ने फाइनल में खूब धोया, कप्तान हरमनप्रीत बनी बोझ, भारत ने खड़ा किये 183 रन

IND W vs SL W: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और श्रीलंका महिला टीम के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. IND W vs SL W का फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना और शफाली वर्मा ने पारी की शानदार शुरुआत की.

स्मृति और शेफाली ने खूब धोया, कप्तान हरमनप्रीत बनी बोझ

IND W vs SL W मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्मृति और शेफाली दोनों ने मिलकर 129 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की, जो किसी भी महिला टी20आई फाइनल में सबसे बड़ी साझेदारी है। शफाली वर्मा ने सिर्फ 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर एशिया कप का सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड अपने नाम किया. उन्होंने 39 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्के लगाकर 68 रन बनाए. स्मृति मंधाना ने 39 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 59 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली.

दोनों के आउट होने के बाद मध्यक्रम में कुछ दबाव बना, लेकिन गुनलान कमलिनी ने अंत में 5 गेंदों में 15 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम को 180 के पार पहुंचाया. वही कप्तान इस बार भी बॉल और रन की ही बल्लेबाजी कार सकी. पिछ्ले कई मुकाबले (IND W vs SL W ) से वह टी20 की तरह बल्लेबाजी नहीं कर रही है. वही स्मृति मंधाना जो तेज पारी खेल रही थी वह कप्तान कौर के साथ बेहतरीन टाल मेल न होने के कारण वह रनआउट हो गयी.

बेहतरीन शुरुत 10 के रन रेट बनी

IND W vs SL W मैच में भारत की यह पारी एशिया कप के फाइनल में सबसे ऊंचे स्कोरों में शामिल हो गई. पावरप्ले में 57 रन बनाए गए और कुल रन रेट 9.15 रहा. दीप्ति शर्मा ने बाद में कहा कि टीम 180-190 का लक्ष्य चाहती थी और ओपनरों ने शानदार प्रदर्शन किया. श्रीलंका की गेंदबाजी शुरुआती ओवरों में ढीली रही, हालांकि बाद में उन्होंने कुछ विकेट लिए.

यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच तीसरा लगातार एशिया कप फाइनल है. श्रीलंका 2024 में भारत को हराकर चैंपियन बनी थी, जबकि भारत सात बार का विजेता है और आठवां खिताब जीतने का लक्ष्य लेकर उतरी है. दोनों टीमें टूर्नामेंट में अजेय रहीं. अब श्रीलंका को यह बड़ा लक्ष्य हासिल करने के लिए ऐतिहासिक चेस की जरूरत होगी.

ALSO READ:IND vs AFG: 41 पर 4 था अफगानिस्तान, सूर्या बनने के चक्कर में श्रेयस ने की गलती, दुबे की खूब हुई पिटाई

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...