Sanju Samson: "वैभव की वजह से मुझे बाहर रखा..", अर्धशतक ठोकने के बाद संजू ने वैभव सूर्यवंशी पर दिया बयान

Sanju Samson: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने महज 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया और 22 गेंदों में 7 चौके तथा 4 छक्के लगाकर 57 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी की बदौलत भारत ने मैच अपनी मुट्ठी में कर लिया. हालांकि, प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड नितीश कुमार रेड्डी को मिला, जिन्होंने तीन ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट चटकाए. मैच के बाद Sanju Samson ने बातचीत में एक बड़ा खुलासा किया है. प्लेयर ऑफ़ टूर्नामेंट के बाद संजू को बाहर क्यों रखा गया.

वैभव सूर्यवंशी की प्रदर्शन की वजह से मुझे बाहर किया

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजू सैमसन (Sanju Samson) से कई सवाल पूछे गए. सबसे महत्वपूर्ण सवाल वैभव सूर्यवंशी को लेकर था. 15 वर्षीय वैभव ने आईपीएल में 700-800 रन बनाए थे और टीम में जगह बनाई थी. सैमसन (Sanju Samson) से पूछा गया कि वे टी20 विश्व कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे, फिर भी कुछ मैचों बाद ड्रॉप कर दिए गए और युवा खिलाड़ी को मौका मिला. साथ ही कोच गौतम गंभीर से इस बारे में क्या बातचीत हुई. संजू सैमसन (Sanju Samson) ने बड़े सलीके से जवाब देते हुए कहा,

“इंडियन टीम को रन करना आसान बात नहीं है. आप देख रहे हो कि एक लड़का 15 साल का 700-800 रन मारकर आया है. मेरा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट उससे पहले था. उसके बाद उसने इतना अच्छा परफॉर्म किया है. उसे किसी और तरीके से आना था. मैंने दो-तीन गेम में अच्छा परफॉर्म नहीं किया था और वह फॉर्म में था. हम उस सीरीज में गेम जीतना चाहते थे. जैसा कि मैंने पहले बताया, लीडरशिप वाली बात से यह बहुत समझ में आता है. मैं खुद कप्तान रहा हूं और इस तरह के फैसले मैंने भी लिए हैं.”

गंभीर पर दिया बड़ा बयान

गौतम गंभीर के साथ कम्युनिकेशन पर सैमसन ने जोर दिया. उन्होंने कहा, “इन सभी चीजों में कम्युनिकेशन बहुत मायने रखता है. इस सीरीज के बीच में भी बातचीत हुई और इस सीरीज से पहले भी काफी बातचीत हुई है. इससे पहले भी उन्होंने मुझसे बहुत बातचीत की थी. कठिन फैसले लेना कोई आसान बात नहीं होती. सामान्य फैसले लेना आम बात होती है, लेकिन लीडरशिप ग्रुप के लिए कठिन फैसले लेना बेहद कठिन काम होता है, क्योंकि उन्हें टीम को ध्यान में रखना होता है. ”

ALSO READ:IND vs AFG: 6 6 6 6…संजू का दिखा विकरालम रूप, अभिषेक ने अफगानो की कुटाई, 7 विकेट से बम्पर जीत, सीरीज पर कब्ज़ा

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...