मोहसिन नकवी के हाथों लेने से इंकार के बाद BCCI ने दिया बड़ा बयान, बताया कब लेंगे एशिया कप की दोनों ट्रॉफी

दुबई में महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत की शानदार जीत के बाद एक बार फिर ट्रॉफी विवाद सामने आ गया. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर अपना आठवां खिताब जीता लिया. इस बार एशिया कप फाइनल में एक तरफ़ा जीत हासिल की. शेफाली और स्मृति ने बेहतरीन पारी खेली. लेकिन इन सब के बीच भारत को ट्रॉफी से मरहूम रहना पड़ा.

हरमनप्रीत कौर के कप्तानी वाली टीम ने मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी और मेडल लेने से इनकार कर दिया. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने इस फैसले की वजह साफ करते हुए बड़ा बयान दिया.

BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने बताया ट्रॉफी ना लेने की वजह

भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा ACC चेयरमैन मोहसिन नक़वी से महिला एशिया कप की ट्रॉफी न लेने पर BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा, “एशिया कप में ट्रॉफी एक विवादित मुद्दा है. हमारी पुरुष टीम ने डेढ़ साल पहले एशिया कप जीता था. और अप्रैल 2025 की पहलगाम घटना के बाद हालात पूरी तरह बदल गए. इसके बाद देश के नागरिकों का हम पर दबाव था कि हम पड़ोसी देश के साथ कोई संबंध न रखें और उनके साथ क्रिकेट न खेलें. लेकिन हमारी सरकार की नीति है कि हमें मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में हर देश के खिलाफ खेलना चाहिए.”

उन्होंने साफ कहा कि जो शख्स देश के खिलाफ युद्ध की बात करता है, उससे ट्रॉफी नहीं ली जा सकत. पुरुष टीम ने पिछले साल एशिया कप जीतने के बाद भी यही रुख अपनाया था और ट्रॉफी अभी तक नहीं मिली है. महिला टीम ने उसी फैसले के साथ एकजुटता जताई”

ट्रॉफी भारत के पास आयेगी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बयान

ACC की पुरानी परंपरा के अनुसार चैंपियन टीम को उस देश का राष्ट्रपति या सचिव ट्रॉफी देता था, लेकिन इस बार नकवी खुद प्रेजेंट करने पर अड़े रहे. भारत ने डिप्टी चेयरमैन खालिद अल जारूनी से ट्रॉफी लेने की कोशिश की, लेकिन नकवी ने मना कर दिया. सैकिया ने जोर दिया कि ट्रॉफी आज नहीं तो कल BCCI के पास जरूर आएगी. स्कोरबोर्ड पर भारत चैंपियन है और यही सबसे बड़ी खुशी है. अब फोकस एशियन गेम्स के गोल्ड पर है.

ALSO READ:ASIA CUP FINAL में फिर बवाल! भारत ने मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से किया इंकार, स्टेज से ही लौटे नकवी

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...