भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया. श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान बनाए गए हैं. यह स्क्वाड युवा और घातक खिलाड़ियों से भरा हुआ है. इस स्क्वाड में कई दिलचस्प पहलू हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे के बाद टी20 सीरीज खेला जाना है.
मयंक यादव-कुलदीप यादव की वापसी
अफगानिस्तान खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम में मयंक यादव, प्रिंस यादव जो पिछले ज़िम्बाब्वे सीरीज से आये उनकी अफ़ग़ानिस्तान वनडे सीरीज में छुट्टी हो गयी थी लेकिन एक बार फिर उनको मौका मिला है
इस स्क्वाड में युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली है, जो हाल के प्रदर्शनों के आधार पर टीम में बरकरार रखे गए हैं. विकेटकीपर के रूप में ईशान किशन और संजू सैमसन दोनों को मौका दिया गया है. मयंक यादव की वापसी और प्रिंस यादव का शामिल होना तेज गेंदबाजी विभाग को मजबूत बनाता है. कुलदीप यादव को स्पिन विकल्प के रूप में वापस बुलाया गया है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज का शेड्यूल
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में यह टीम आक्रामक क्रिकेट खेलने के लिए जानी जाती है. अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी पावर-हिटिंग में माहिर हैं, जबकि अर्शदीप, मयंक और प्रिंस जैसे पेसर वेस्टइंडीज के खिलाफ मौका मिला है. अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई स्पिन की जिम्मेदारी मिली है.
टी20आई सीरीज का शेड्यूल पहला मैच 6 अक्टूबर को लखनऊ, दूसरा 9 अक्टूबर को रांची, तीसरा 11 अक्टूबर को इंदौर, चौथा 14 अक्टूबर को हैदराबाद और पांचवां 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा. सभी मैच शाम 7 बजे शुरू होंगे.
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
टीम इंडिया का टी20आई स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव।
