बुमराह-श्रेयस की छुट्टी, ऋतुराज को मौका, 2 नए खिलाड़ी की एंट्री, वेस्टइंडीज ODI के लिए BCCI ने 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार की शाम को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया. कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में घोषित इस स्क्वाड में अनुभवी दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी सबसे बड़ी खबर है. केएल राहुल को उपकप्तान नियुक्त किया गया है.  अफगानिस्तान से टी20 सीरीज के बाद भारत दौरे पर वेस्टइंडीज की टीम आएगी जो वनडे मैच के साथ-साथ टी20 सीरीज खेलेगी. आइये जानते है वनडे स्क्वाड में अजित अगरकर ने किन खिलाडियों का चुनाव किया है.

 वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 खिलाड़ी बाहर

वेस्टइंडीज के खिलाफ यह स्क्वाड तब चुना गया है जब एशियन गेम्स (24 सितंबर से 3 अक्टूबर) के कारण कई खिलाड़ी अनुपलब्ध हैं. जिसमे प्रमुख नाम श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, ऋषभ पन्त, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह जैसे कई सितारे जापान में टी20 क्रिकेट अभियान में व्यस्त रहेंगे. नतीजतन चयनकर्ताओं ने युवा टैलेंट को मौका दिया है.

पहली बार इन 2 खिलाड़ी को मौका, रोहित-विराट की वापसी

आकिब नबी और नमन धीर को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है जिनको घरेलु प्रदर्शन का ईनाम मिला है. ऋतुराज गायकवाड़ की वापसी और यशस्वी जायसवाल का शामिल होना भी उल्लेखनीय है. विकेटकीपर की भूमिका में केएल राहुल मुख्य विकल्प हैं, जबकि ध्रुव जुरेल बैकअप के रूप में हैं. ऋषभ पंत इस स्क्वाड में नहीं हैं.

रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है 39 वर्षीय पूर्व कप्तान 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की इच्छा रखते हैं. हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में उन्होंने शतक जड़ा था, जिसके बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें मौका दिया. विराट कोहली भी दो महीने के ब्रेक के बाद टीम में लौटे हैं. रोहित-कोहली जैसे दिग्गजों के साथ गिल की कप्तानी, जडेजा-कुलदीप की स्पिन जोड़ी और सिराज, प्रसिद्ध, गुरनूर, आकिब जैसे खिलाड़ी शामिल है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर।

ALSO READ:Sanju Samson: “वैभव की वजह से मुझे बाहर रखा..”, अर्धशतक ठोकने के बाद संजू ने वैभव सूर्यवंशी पर दिया बयान

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...