कोच गंभीर ने वैभव सूर्यवंशी को दे दी चेतावनी, नहीं मिलेगा मौका? कहा- "चाहे 15 हो या 30 साल...इतंजार करना पड़ेगा"

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज में भारत की 3-0 से जीत के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बारे में साफ बात कही. उन्होंने कहा कि 15 वर्षीय वैभव को प्लेइंग इलेवन में अब मौका मिलेगा या नहीं इस पर गंभीर ने साफ़-साफ शब्दों में चेतावनी दे दी है. अफगानिस्तान सीरीज में वैभव तीनों मैचों में प्लेइंग इलेवन से बाहर रहे. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने ओपनिंग की और बेहतरीन प्रदर्शन किया. सैमसन ने सीरीज में दो अर्धशतक जड़े, जबकि अभिषेक ने तीसरे मैच में रिकॉर्ड 30 गेंदों का शतक बनाया.

गंभीर ने वैभव को चेतावनी, कहा- “15 हो या 30 इंतजार करना..”

कोच गंभीर ने कर दिया साफ़, उन्होंने कहा,

“वैभव के नज़रिए से देखें तो यह बात बिल्कुल साफ़ थी कि उन्हें अपने मौके का इंतज़ार करना होगा. हम जानते हैं कि उनमें कितना टैलेंट है और वे क्या कर सकते हैं, लेकिन जो खिलाड़ी पिछले दो-तीन सालों से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, वह हमेशा उस खिलाड़ी से आगे रहेगा जो अभी-अभी टीम में आया है. जब भी उन्हें मौका मिलेगा, तो उन्हें लंबे समय तक खेलने का मौका भी मिलेगा. भारतीय क्रिकेट में यही होता है – हम ड्रेसिंग रूम में कॉम्पिटिशन और टैलेंट चाहते हैं, लेकिन क्रिकेट ऐसे ही चलता है. चाहे आप 15 साल के हों या 30 साल के, आपको अपने मौके का इंतज़ार करना ही पड़ता है.”

गंभीर ने संजू का किया सपोर्ट

गंभीर ने संजू सैमसन के चयन का बचाव भी किया. उन्होंने इंग्लैंड सीरीज में सैमसन को बाहर करने के फैसले को अपनी कोचिंग करियर का सबसे कठिन निर्णय बताया. उन्होंने कहा- “सैमसन ने दिखाया है कि वह क्या कर सकता है. वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनना आसान नहीं होता. हम वर्ल्ड कप वाली कॉम्बिनेशन पर वापस लौटना चाहते थे.”

वैभव जिम्बाब्वे सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज बने थे और इंग्लैंड में डेब्यू कर चुके हैं. लेकिन फिलहाल सैमसन-अभिषेक जोड़ी को प्राथमिकता दी जा रही है. गंभीर के बयान से साफ है कि युवा खिलाड़ी को इंतजार करना होगा. जब मौका मिलेगा, तो टीम उसे पूरा समर्थन देगी. यह बयान आने वाले एशियन गेम्स और अन्य सीरीज के लिए महत्वपूर्ण संकेत है.

ALSO READ:30 गेंद में शतक मारने के बाद बोले अभिषेक शर्मा, इन 2 को दिया अपने पारी का का श्रेय

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...