IND W vs JAP W: जापान में खेले जा रहे एशियन गेम्स में महिला एशियन गेम्स 2026 के चौथे क्वार्टर फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन भारत महिला क्रिकेट टीम की भिडंत जापान से हुआ है. भारत ने मेजबान जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए IND W vs JAP W के इस मैच में भारत ने जापान को महज 57 रनों पर समेट दिया और जवाब में सिर्फ 5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया.
IND W vs JAP W: महज 57 पर ऑलआउट हुई जापान की टीम
IND W vs JAP W मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने वाली भारतीय टीम ने जापान को शुरुआत में कुछ हद तक रोकने में कामयाबी हासिल की. जापान की ओपनिंग जोड़ी हरुना इवासाकी और अयाका काटो-स्टैफोर्ड ने पावरप्ले में बिना विकेट गवाए 24 रन जोड़े. लेकिन इसके बाद भारतीय स्पिनर्स ने मैच पर कब्जा जमा लिया. श्री चरणी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 10 रन देकर 4 विकेट चटकाए. IND W vs JAP W मैच में उन्होंने इवासाकी (10) और कप्तान माई यानागिदा को लगातार गेंदों पर आउट किया. शेफाली वर्मा ने भी 2 विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा और श्रेयंका पाटिल ने एक-एक विकेट हासिल किया. जापान की ओर से काटो-स्टैफोर्ड 47 गेंदों पर 25 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहीं. जापान 19.5 ओवर में महज 57 रनों पर ऑलआउट हो गई.
शेफाली ने महज 5 ओवर में खत्म कर दिया मैच, सेमीफाइनल में मारी एंट्री
58 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने तेजी से शुरुआत की. शेफाली वर्मा पहले ओवर में ही चार चौके जड़कर छा गईं. हालांकि, गुनालन कमलिनी शून्य पर और भारती फुलमाली 6 रन बनाकर आउट हो गईं. इसके बाद ऋचा घोष शाफाली के साथ जुड़ीं. शाफाली ने सिर्फ 15 गेंदों में 40 रन (6 चौके, 2 छक्के) बनाए और आखिरी ओवर में छक्का लगाकर मैच खत्म कर दिया. ऋचा घोष 6 गेंदों पर 12 रन बनाकर नाबाद रहीं. IND W vs JAP W के क्वाटरफाइनल में भारत ने 5 ओवर में 59/2 के स्कोर के साथ जीत दर्ज की.
यह जीत भारत के लिए टाइटल डिफेंस की मजबूत शुरुआत है. टीम अब 20 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में भिड़ेगी. जापान के लिए यह पूर्ण सदस्य टीम के खिलाफ यादगार प्रदर्शन रहा, जहां उन्होंने घर के मैदान पर अच्छा संघर्ष किया.
