IND vs JAP: 2 रन से जीतने के बाद भारत पर लगा बेईमानी के आरोप, श्रेयस ने अंपायर से बदलवाया फैसला!

IND vs JAP: सांनो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार को खेले गए ऐतिहासिक वन-ऑफ टी20आई मैच में भारत ने जापान को महज 2 रनों से हराया, लेकिन आखिरी ओवर में हुए एक विवादित फैसले ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया. इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. कप्तान श्रेयस ने कभी सोचा भी नहीं होगा इस मैच में इतना दबाव होगा. IND vs JAP का यह मैच आखिरी गेंद तक चला. इस मैच में बारिश के वजह से मैच को 5 ओवर कर दिया गया था. लेकिन अब मैच के बाद विवाद तेजी से बढ़ रहा है.

जापान के खिलाफ मैच में भारत पर लगा बेईमानी का आरोप

कई क्रिकेट एक्सपर्ट ने भारत पर बेईमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि टीम ने अंपायरों को धमकाकर वाइड का फैसला बदलवा लिया. IND vs JAP मैच गीले आउटफील्ड के कारण 5 ओवर का हो गया था. भारत ने 32/4 बनाए. जापान को 33 रनों का लक्ष्य मिला. आखिरी ओवर में जापान को 7 रन चाहिए थे. अक्षर पटेल को गेंदबाजी दी गयी. जापानी बल्लेबाज अलेक्जेंडर शिराई-पाटमोरे ने रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की. गेंद लेग साइड से बाहर चली गई और अंपायर ने शुरू में वाइड का इशारा किया.

इस फैसले से भारतीय खिलाड़ी नाराज हो गए. अक्षर पटेल, संजू सैमसन और कप्तान श्रेयस अय्यर अंपायर के पास पहुंचे और विरोध जताया. श्रेयस ने स्क्वायर लेग अंपायर क्रिस ब्राउन से बात की. दोनों अंपायरों ने चर्चा की और मूल वाइड कॉल को रद्द कर दिया. गेंद को वैध माना गया. IND vs JAP मैच में कोई थर्ड अंपायर उपलब्ध नहीं था, इसलिए ऑन-फील्ड फैसला ही अंतिम रहा. जिसके बाद भारतीय टीम पर बेईमानी के आरोप लग रहे हैं.

IND vs JAP मैच में क्रिकेट एक्सपर्ट ने माना वाइड था गेंद

बेन गार्डनर ने ट्वीट किया, “सबसे बड़े अपसेट के लिए जापान को चार गेंदों पर पांच रन चाहिए थे, भारत ने अंपायरों को धमकाकर जापान के खिलाफ वाइड कॉल पलटवा दिया सचमुच शर्मनाक।”

वीडियो में भारतीय खिलाड़ियों की नाराजगी और अंपायरों से बहस साफ दिख रही है. कई यूजर्स ने इसे “दिनदहाड़े धोखा” और “कमजोर अंपायरिंग” बताया. अगर वाइड कायम रहता तो जापान को एक अतिरिक्त रन और एक गेंद मिलती, जिससे मैच का रुख बदल सकता था. भारत आखिरकार 2 रनों से जीत गया. जापान 30/3 पर सिमट गया. यह विवाद एसोसिएट टीम के खिलाफ विश्व चैंपियन की जीत पर छा गया है. आलोचकों का कहना है जापान के साथ BCCI ने बेईमानी की.

ALSO READ:IND vs JAP: श्रेयस की इस गलती ने जापान से हरा दिया था मैच, इस खिलाड़ी ने दिलाया जीत, महज 2 रन से जीता भारत

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...