भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच वनडे सीरीज का आगाज आज रविवार को तिरुवंथ्पुरम में खेला जा रहा है .IND vs WIके  इस मैच में रोहित और कोहली की एक साथ वापसी हुई है. भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के लिए उतरे कप्तान गिल ने टॉस जीता और गेंदबाजी का चुनाव किया. IND vs WI मैच में भारत के तरफ से एक खिलाड़ी का डेब्यू हुआ है. खुद कप्तान गिल ने नमन धीर को डेब्यू कैप पहनाया. वही आख़िरकार कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. गिल 4 गेंदबाज और 2 ऑलराउंडर को मौका दिया है.टॉस के बाद गिल ने बयान दिया.

शुभमन गिल ने दिया बयान, इस खिलाड़ी का डेब्यू

शुभमन गिल ने बात करते हुए कहा कि,

“हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे. पिच काफ़ी अच्छी लग रही है. मौसम काफ़ी गर्म है, इसलिए मुझे लगता है कि लाइट्स में खेलना थोड़ा आसान होगा, इसलिए हम बाद में बल्लेबाज़ी (चेज़) करना चाहेंगे. [एशियन गेम्स की वजह से सभी खिलाड़ियों के उपलब्ध न होने पर] मुझे लगता है कि हमारे पास एक अच्छा कॉम्बिनेशन है; हम चार गेंदबाज़ों और दो ऑल-राउंडर्स के साथ उतर रहे हैं. [वर्ल्ड कप की तैयारी पर] वर्ल्ड कप शुरू होने में अभी लगभग 20 मैच बाकी हैं, इसलिए यह सही समय है यह देखने का कि कौन सा कॉम्बिनेशन हमारे लिए सबसे अच्छा है और फिर उस कॉम्बिनेशन को मैदान पर ज़्यादा से ज़्यादा समय खेलने का मौका दिया जाए.”

“[घरेलू सीज़न की तैयारी कैसी रही?] तैयारी अच्छी रही है। मौसम थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहा है, कहीं-कहीं बारिश भी हुई है, लेकिन फिर भी मुझे लगता है कि तैयारी काफ़ी अच्छी रही है. [प्लेइंग XI पर] हम चार गेंदबाज़ों और दो ऑल-राउंडर्स – रेड्डी और नमन (जो अपना डेब्यू कर रहे हैं) – के साथ उतर रहे हैं.”

IND vs WI मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग XI

रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा

वेस्टइंडीज़ (प्लेइंग XI):

जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्ज़ारी जोसेफ, जेडन सील्स

ALSO READ:ASIAN GAMES 2026: बारिश ने जापान को किया बाहर, क्वार्टरफाइनल में भारत-अफगानिस्तान की भिड़ंत

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...