Kuldeep Yadav: "मुझे खराब लग रहा, ये विराट का...", प्लेयर ऑफ़ मैच का कुलदीप ने बताया असली हक़दार

Kuldeep Yadav: तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में शानदार 4 विकेट लेकर कुलदीप यादव ने चयनकर्ताओं को जवाब दे दिया है. हाल ही में वनडे उन्हें टीम इंडिया में खेलने को मौका नहीं मिला था. लेकिन अब उन्हें इस मैच में जीत के लिए अहम माना गया और “मैन ऑफ द मैच” चुने गए है. कुलदीप (Kuldeep Yadav) ने यह अवार्ड लेते हुए विराट कोहली और गिल की बेहतरीन बल्लेबाजी की जमकर तारीफ कर रहे थे. उन्होंने माना आज कोहली की बल्लेबाजी बेहतरीन थे वह प्लेयर ऑफ़ मैच के हकदार थे.

Kuldeep Yadav ने कहा- “प्लेयर ऑफ़ मैच” लेना बहुत खराब लग रहा

कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने कहा कि उन्हें शुभमन गिल और विराट कोहली की बैटिंग सबसे ज्यादा पसंद आई. उन्होंने बताया, “मैं वास्तव में शुभमन और विराट भाई की बैटिंग को बहुत पसंद करता था. यह उनके लिए खास पारी थी। विराट भाई जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे, वह अद्भुत थी। उनकी शानदार पारी देखकर “मैन ऑफ द मैच” अवॉर्ड लेना थोड़ा अजीब सा लग रहा है।”कुलदीप (Kuldeep Yadav) ने अपनी गेंदबाजी के बारे में बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा अपनी लय पसंद आई.

उन्होंने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मुझे अपनी लय बहुत अच्छी लगी। मैं अपनी लय में बहुत शांत था और जो भी गेंदबाजी करनी थी, वही कर रहा था। सिर्फ पेस में बदलाव और विविधताएं शानदार थीं। बल्लेबाजों को पढ़ना कि वे कहां मारने वाले हैं, यह सब बहुत अच्छा लगा। लय में रहना बहुत अच्छा अनुभव था।”

टीम से बाहर करने पर दिया यह जवाब

टीम में आना-जाना होने के बाद इस प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर Kuldeep Yadav ने कहा,

“जब आप अपनी गेंदबाजी का आनंद लेते हैं तो सबसे अच्छा प्रदर्शन आता है। जब आप थोड़े रिलैक्स्ड भी होते हैं, तब प्रदर्शन चरम पर होता है। कभी-कभी आत्मविश्वास वापस पाने के लिए ऐसी गेंदबाजी स्पेल जरूरी होती है। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है। मैं अभी भी मानता हूं कि स्पिनर के रूप में बहुत सुधार की गुंजाइश है। लय और फ्लो सबसे महत्वपूर्ण है। जब आप सहज और अच्छी लय में होते हैं तो सब कुछ अच्छा लगता है। मैं इसी लय के साथ आगे बढ़ूंगा। किसी भी फॉर्मेट में लय और फ्लो में सहज महसूस करना जरूरी है।”

“कुलदीप ने फुटबॉल के प्रति अपने प्रेम का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वे बचपन से फुटबॉल देखते आ रहे हैं और लाइव मैच भी देखते हैं। अपनी टीम (बार्सिलोना) के बारे में उन्होंने कहा कि लीग में वे नंबर वन पर हैं और प्लेइंग स्टाइल भी अच्छी है। सबसे जरूरी है फुटबॉल का आनंद लेना।कुलदीप की इस 4 विकेट वाली पारी ने भारत को 8 विकेट से जीत दिलाई।”

ALSO READ:IND vs WI: 6 6 6 6 6…. 9 छक्का 10 चौका, विराट नाम का आया तूफ़ान, गिल ने भी ठोका शतक, कोहली ने दिलाया जीत

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...