एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को बुरी तरह से हराया है। जापान के निशिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए इस टी20 मैच में श्रीलंका कही से भारत को टक्कर नहीं दे सकी. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम सिर्फ 9.5 ओवर में 45 रनों पर सिमट गई। भारत ने 124 रनों की बड़ी जीत दर्ज की और स्वर्ण पदक के लिए फाइनल में जगह बना ली। जहाँ पहले से ही पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हरकार जगह बना चुकी है.

वैभव ने की कुटाई, फिर ईशान ने बरपाया कहर

मैच में टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कुछ उतार-चढ़ाव भरी रही, लेकिन ईशान किशन ने नाबाद 80 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने 46 गेंदों में यह स्कोर बनाया। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भी 21 गेंदों में 38 रन बनाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 13 रन बनाए। टीम के अन्य बल्लेबाजों में अक्षर पटेल 8, अभिषेक शर्मा 7 और संजू सैमसन 7 रन बना सके। कुल मिलाकर भारत ने इस कठिन पिच पर अच्छा स्कोर खड़ा किया। जिसके असली हीरो ईशान किशन ही थे.

45 रन पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया

श्रीलंका की बल्लेबाजी पूरी तरह धराशायी हो गई। भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। अभिषेक शर्मा ने महत्वपूर्ण विकेट लिए, जिनमें बिनुरा फर्नांडो को बोल्ड करना और चामिका करुणारत्ने को स्टंप करवाना शामिल है। तिलक वर्मा ने थारिंदु रत्नायके को रन आउट किया। वाशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। श्रीलंका के बल्लेबाज दबाव में कोई साझेदारी नहीं बना पाए और टीम 45 रनों पर ही ऑल आउट हो गई।

भारत-पाकिस्तान में होगा फाइनल

यह जीत भारत के लिए खास मायने रखती है क्योंकि वे 2023 एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता हैं और अपना खिताब बरकरार रखने की कोशिश में हैं। पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया था। अब फाइनल में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होने है, जो शनिवार को खेला जाएगा। इस प्रदर्शन के साथ भारत स्वर्ण पदक की दौड़ में मजबूती से बना हुआ है। फाइनल में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे.

ALSO READ:IND vs WI: शतक, शतक, दोहरा शतक, गिल ने मचाया कोहराम, रोहित ने तोड़ा, फिर भारत की ऐतिहासिक जीत

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...