गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज टूर ऑफ इंडिया 2026 के दूसरे वनडे में भारत ने इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज द्वारा बनाए गए विशाल 405 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 43.3 ओवर में 406/2 के स्कोर से मैच जीत लिया. यह भारत का सबसे बड़ा ODI रन-चेज है और सभी समय के दूसरे सबसे बड़े चेज में शामिल है। सीरीज अब 2-0 से भारत ने कब्ज़ा कर लिया है।
वेस्टइंडीज ने की खूब धुनाई
टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने वाले भारत को वेस्टइंडीज ने करारा झटका दिया। मेहमान टीम ने पहली बार किसी ओडीआई में तीन शतक बनाए। जॉन कैंपबेल ने 68 गेंदों में 101 रन (9 चौके, 5 छक्के), कप्तान शाई होप ने 94 गेंदों पर 104 और अमीर जंगू ने 77 गेंदों में 114 रनों की धमाकेदार पारी खेली। रोस्टन चेस और शमर जोसेफ के लेट कैमियो ने टीम को 405/7 तक पहुंचाया। यह वेस्टइंडीज का 50 ओवर का सबसे बड़ा स्कोर था। भारतीय गेंदबाजों में गुरनूर ब्रार, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए, लेकिन भारतीय पेस अटैक की जमकर कुई कुटाई ।
रोहित-गिल का कोहराम, साढ़े 6 ओवर रहते ही 405 रन ठोक जीता
जवाब में भारत की शुरुआत शानदार रही। रोहित शर्मा ने 75 गेंदों में 101 रन (10 चौके, 6 छक्के) बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने अद्भुत पारी खेली। उन्होंने 133 गेंदों में नाबाद 223 रन (26 चौके, 8 छक्के) बनाए, जो ODI में रन-चेज में भारत का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। विराट कोहली ने 19 गेंदों में 29 रन बनाए, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ अंत तक नाबाद रहे। गिल की इस महापारी ने भारत को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचाया।
यह मैच दोनों टीमों के बीच सबसे ज्यादा रन एग्रीगेट (811) वाला भी रहा। गिल की शानदार कप्तानी और बल्लेबाजी ने दिखाया कि भारतीय टीम हाई स्कोरिंग मैचों में भी दबाव झेलने में सक्षम है।
अब तीसरा और अंतिम वनडे में भारत सीरीज क्लीन स्वीप करने की कोशिश करेगा, जबकि वेस्टइंडीज एक मैच जीतकर सम्मान बचाने का प्रयास करेगी। शुभमन गिल की यह पारी लंबे समय तक याद रखी जाएगी।
