लखनऊ के एकाना स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टी20आई मैच में वेस्टइंडीज के पावर-हिट्टर शिमरॉन हेटमायर के रन आउट को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इस मैच में भारतीय टीम ने टस जीत कर पहले गेंदबाजी का चुनाव किया. भारत के तरफ से अर्शदीप ने शुरुआत किया लेकिन जल्द ही कप्तान श्रेयस को स्पिन के तरफ जाना पड़ा और गेंद अक्षर को थमा दिया. और भारत को दूसरी  सफलता रनआउट के रूप में मिली. और इसी के साथ विवाद भी हो गया. आइये जानते है क्या है मामला

हेटमायर क्रीज के अन्दर भी पहुँच कर हुए रन आउट

मैच के पांचवें ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर शई होप ने शॉट खेला। गेंद अक्षर के बाएं हाथ से डिफ्लेक्ट होकर कवर की तरफ गई। श्रेयस अय्यर ने तुरंत फेंक लगाई और संजू सैमसन ने स्टंप उखाड़ दिए। हेटमायर ने डाइव लगाई, लेकिन उनके बल्ले का कोई भी हिस्सा क्रिज के अंदर जमीन पर नहीं था जब स्टंप की लाइट जल गयी।

थर्ड अंपायर ने रीप्ले देखने के बाद आउट का फैसला सुनाया। हेटमायर इस फैसले से बेहद नाराज दिखे। उन्होंने अंपायरों से बात की और विरोध जताया, लेकिन अंपायरों ने उन्हें मैदान छोड़ने को कहा। लेकिन हेटमायर अंपायर से बात करते रहें यहाँ तक जब वह लौट रहे थे टी भी चिल्ला-चिल्ला कर कुछ न कुछ कह रहे थे.

क्या अंपायर का फैसला था गलत

नियमों के मुताबिक, बल्लेबाज को सुरक्षित तभी माना जाता है जब बल्ला या शरीर का कोई हिस्सा क्रिज के अंदर जमीन से छुआ हो। हेटमायर का बल्ला हवा में था, इसलिए फैसला सही था। थर्ड अंपायर ने सावधानी से फैसला लिया और छाया समेत सबूतों के आधार पर आउट दिया। भारतीय खिलाड़ी खुशी से जश्न मनाते दिखे।

कमेंट्री में भी कहा गया कि “नेवर रन ऑन अ मिस्फील्ड” वाली कहावत यहां सही साबित हुई। वेस्टइंडीज को इस गलत फैसले (रन लेने) की कीमत चुकानी पड़ी। हेटमायर सिर्फ 2 गेंदों पर 5 रन (एक चौका) बनाकर आउट हुए।

यह घटना पावरप्ले में हुई। इससे पहले अर्शदीप सिंह ने डेब्यूटेंट कामिल पूरन को बोल्ड किया था। हेटमायर के आउट होने के बाद रोवमैन पावेल भी अक्षर पटेल की गेंद पर बोल्ड हो गए। वेस्टइंडीज 6 ओवर में 44/3 पर सिमट गई। शई होप 25 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे।

ALSO READ:IND vs WI, TOSS: श्रेयस ने टॉस जीतते वैभव को किया बाहर, बताया वजह, इस खिलाड़ी का डेब्यू, देखें प्लेइंग XI

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...