भारत-वेस्टइंडीज पहले टी20 मैच के बीच बीसीसीआई ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20I सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। 15 सदस्यीय भारतीय टीम में BCCI ने चौकाया है. इस टीम में सबसे बड़ी खबर यह है कि अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार करीब चार साल बाद टीम में वापस लौट आए हैं। आइये जानते है इस टीम में किन खिलाड़ी कि वापसी हुई है. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम वरुण भी चोट से उबरकर वापसी किये है.
4 साल बाद भुवनेश्वर की वापसी,
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार करीब चार साल बाद टीम में उनका आखिरी टी20आई मैच नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही खेला गया था। टीम का नेतृत्व श्रेयस अय्यर करेंगे, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान हैं। 36 वर्षीय भुवनेश्वर ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए उन्होंने 16 मैचों में 28 विकेट लिए और पर्पल कैप की रेस में दूसरे स्थान पर रहे। इस फॉर्म ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। स्विंग और कटर्स में माहिर भुवी न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं। जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज से आराम दिया गया है।
वरुण चक्रवर्ती भी चोट से उबरकर टीम में वापस आए हैं। युवा वैभव सूर्यवंशी अपनी जगह बरकरार रखे हुए हैं। नमन धीर को भी मौका मिला है।
भारत-न्यूज़जीलैंड टी20 सीरीज शेड्यूल का ऐलान
यह सीरीज 22 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में शुरू होगी। पहले दो मैच क्राइस्टचर्च में, फिर वेलिंगटन, ऑकलैंड और हैमिल्टन में खेले जाएंगे। अंतिम मैच 1 नवंबर को हैमिल्टन में होगा। इसके बाद ओडीआई और टेस्ट सीरीज भी खेली जाएगी, जिनके स्क्वाड बाद में घोषित होंगे। भारत एशियाई खेलों में गोल्ड जीतने और वेस्टइंडीज सीरीज के बीच इस दौरे पर उतरेगा।
न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 सदस्यीय भारतीय टीम
टी16 सदस्यीय स्क्वाड इस प्रकार है: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव।
