IND vs WI: टॉस के बाद हुआ एक बदलाव! श्रेयस ने बताया क्यों वैभव सूर्यवंशी को नहीं देते मौका, देखें प्लेइंग XI

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच रांची के मैदान में खेला जा रहा है, इससे पहले लखनऊ में खेल गये मैच में भारत ने जबरदस्त जीत हासिल किया था. इस मैच में दोनों टीम के कप्तान टॉस के लिए उतरे. भारत के कप्तान श्रेयस ने इस मैच में भी टॉस नहीं जीत सके और वेस्टइंडीज ने टॉस जीत लिया और पहले गेंदबाजी का चुनाव किया.

वही इस मैच में भी एक बार फिर वैभव को निराशा हाथ लगी है. कप्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बार फिर उनको बाहर रखा है. टॉस के दौरान उन्होंने क्या कहा आइये जानते है. भारत में कोई नहीं बल्कि वेस्टइंडीज में एक बदलाव करते हुए फोर्डे बाहर, और मोटिए को मौका दिया है.

श्रेयस ने दिया बड़ा बयान, टीम में बदलाव का दिया बयान

कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान

“खैर, हम भी पहले गेंदबाज़ी करना ही पसंद करते। लेकिन ज़ाहिर है, आपको हालात के हिसाब से जितनी जल्दी हो सके, ढलना होगा। शाम सुहानी है और थोड़ी ओस भी है, इसलिए उम्मीद है कि दूसरी पारी में भी हालात ऐसे ही रहेंगे। हमने बस इस बात पर चर्चा की है कि हम जो 40 ओवर खेलेंगे, उनमें अपने स्टैंडर्ड बनाए रखें। हम यह पक्का करना चाहते हैं कि हम पूरी तरह से अपनी अप्रोच पर फ़ोकस करें। जैसा कि मैंने कहा, हम हर बार मैदान पर उतरते समय अपने स्टैंडर्ड को और बेहतर बनाना चाहते हैं। हम खुद को और बेहतर बनाने की चुनौती देना चाहते हैं और यह पक्का करना चाहते हैं कि हम ज़्यादा मैच जीतें (टीम की जीत की आदत के बारे में)। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।”

भारतीय टीम की प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (डब्ल्यू), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, शमर स्प्रिंगर, अकील होसेन, शमर जोसेफ

ALSO READ:IND vs WI: संजू का मौका खत्म! वैभव की एंट्री, मयंक बाहर, प्रिंस को मौका, दूसरे टी20 के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग XI

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...