इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज में भारतीय टीम के प्रदर्शन पर सवाल उठ रहे हैं. श्रेयस की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन गिरता जा रहा है. आयरलैंड से पहली बार मैच ही नहीं क्लीनस्वीप हुआ है. अब भारतीय टीम के नेतृत्व पर सवाल उठ रहे है. भारतीय टीम पिछले 2 बार की विश्वकप चैंपियन टीम बन चुकी है. जिसमे एक बार खुद सूर्यकुमार यादव भी कप्तान रहे है. इसी बीच पूर्व भारतीय ओपनर और क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने बिलकुल अलग T20 प्लेइंग XI घोषित कर दी है.
सूर्यकुमार यादव बने कप्तान
भारतीय टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है. नए खिलाड़ियों को मौका मिल रहा है. वहीं टी20 वर्ल्ड कप के हीरो संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी बेंच पर बैठे नजर आ रहे हैं. इसी बीच आकाश चोपड़ा ने अपनी ऑल्टरनेट टी20 XI चुनी.
उन्होंने टीम चुनने के लिए कुछ शर्तें भी रखीं जैसे खिलाड़ी का आईपीएल 2026 में अच्छा प्रदर्शन होना चाहिए. खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास नहीं ले चुका हो. खिलाड़ी भारतीय टी20 टीम की मौजूदा योजना का हिस्सा नहीं हो और जिम्बाब्वे दौरे की टीम में भी शामिल न हो.
यशस्वी-संजू ओपनर
आकाश चोपड़ा ने अपने टीम के लिए सूर्यकुमार यादव को ही कप्तान चुना है. वही ओपनिंग के लिए लेफ्ट-राइट हैंड कॉम्बिनेशन को ध्यान में रखते हुए संजू सैमसन को ओपनिंग दी. वही उनके साथ यशस्वी जायसवाल को पारी की शुरुआत करने का मौका दिया है.
वही मिडिल ऑर्डर में रजत पाटीदार को मौका दिया है, उनको टीम का उप-कप्तान बनाया है वही मिडिल में ध्रुव जुरेल, नामन धीर भी शामिल है. ऑलराउंडर्स के लिए क्रुणाल पांड्या, अनुकूल रॉय को टीम में रखा है.
गेंदबाजी में चहल-भुवनेश्वर की वपसी
गेंदबाजी विभाग में अनुकूल रॉय, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल को शामिल किया गया है. भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2026 में 28 विकेट लेकर अपना दबदबा साबित किया और सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. वहीं, आकाश चोपड़ा ने कहा कि लोग भूल चुके हैं कि मोहम्मद सिराज टी20 क्रिकेट भी खेलते हैं. साथ ही अनुभवी स्पिनर के तौर पर युजवेंद्र चहल को भी इस टीम में जगह दी गई है.
आकाश चोपड़ा की भारतीय टीम की अल्टरनेट प्लेइंग XI
संजू सैमसन (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रजत पाटीदार (उप-कप्तान), ध्रुव जुरेल, नामन धीर, क्रुणाल पांड्या, अनुकूल रॉय, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल
ALSO READ:IND vs ENG पांचवे टी20 मैच की बदल गयी टाइमिंग, अब 10 बजे नहीं खेला जायेगा मैच, जानिये टाइमिंग
