श्रीलंका टेस्ट से पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुँचने के लिए भारत का समीकरण फाइनल! आकाश चोपड़ा ने किया ऐलान
श्रीलंका टेस्ट से पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुँचने के लिए भारत का समीकरण फाइनल! आकाश चोपड़ा ने किया ऐलान

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम श्रीलंका पहुँच चुकी है. यह 2 मैच भारत के लिए बेहद अहम् है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल पहुँचने के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 फाइनल की संभावनाओं पर पूरा समीकरण समझा दिया है. 15 अगस्त से शुरू हो रही टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी चोटिल हुए है.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुँचने का समीकरण

भारत फिलहाल अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है और उसका जीत प्रतिशत 48.15 है. वही श्रीलंका की बात करें तो छठे स्थान पर है. आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि अगर भारत 2-0 से सीरीज जीत जाता है तो उसका जीत प्रतिशत बढ़कर 57.58 हो जाएगा, जो अच्छा संकेत होगा. लेकिन अगर सीरीज 1-1 से ड्रॉ होती है तो दोनों टीमों की स्थिति लगभग वैसी ही रहेगी. सबसे खराब स्थिति यह होगी कि अगर भारत का सूपड़ा श्रीलंका साफ कर देता है 0-2 से हार जाता है. तो उसका प्रतिशत घटकर 39 रह जाएगा और श्रीलंका का बढ़कर 61 हो जाएगा, जिससे श्रीलंका चौथे स्थान पर पहुंच सकता है.

भारत के पास फाइनल पहुँचने के यह तरीकें

आकाश ने आगे बताया कि भारत के अभी 9 टेस्ट मैच बाकी हैं. इनमें श्रीलंका के अलावा नवंबर 2026 में न्यूजीलैंड का दौरा (2 टेस्ट) और जनवरी 2027 से घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट सीरीज शामिल है. उन्होंने कहा कि अगर भारत अपने सभी 9 मैच जीत लेता है तो जीत प्रतिशत 74.07 तक पहुंच जाएगा, जो फाइनल के लिए पर्याप्त हो सकता है. लेकिन 9 में से 9 जीतना लगभग असंभव है. 8 जीत भी रेस में बनाए रख सकती है.

ऑस्ट्रेलिया सबसे मजबूत दांवेदार

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के बारे में कहा कि बहुत मजबूत स्थिति में है (लगभग 87.50 प्रतिशत), लेकिन उसके भी 14 टेस्ट बाकी हैं. बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसी सीरीज में 100 प्रतिशत अंक मिलना मुश्किल है. आकाश के अनुसार ऑस्ट्रेलिया को रेस में बने रहने के लिए 14 में से कम से कम 10 मैच जीतने होंगे, जो आसान नहीं. आकाश चोपड़ा का संदेश साफ है—भारत के लिए श्रीलंका सीरीज बहुत अहम है. यहां अच्छा प्रदर्शन नहीं किया तो आगे का रास्ता और भी कठिन हो जाएगा.  शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम को अब हर मैच को जीत की तरह लेना होगा.

ALSO READ:बुमराह बाहर, 30 साल का घातक गेंदबाज को पहली बार मौका, श्रीलंका के खिलाफ बदल गयी भारतीय टेस्ट टीम

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...