रोहित के बाद विराट कोहली का नंबर, रोहित के संन्यास की खबरों के बीच विराट कोहली को भी मिली चेतावानी
रोहित के बाद विराट कोहली का नंबर, रोहित के संन्यास की खबरों के बीच विराट कोहली को भी मिली चेतावानी

रोहित शर्मा के वनडे करियर पर अब फाइनली तलवार लटक चुकी है. वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत को हार मिली थी तब रोहित का एक ही सपना था एक वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठानी है लेकिन अगले वर्ल्ड कप आते-आते सब कुछ बदल गया. अब रोहित को संन्यास लेने का दबाव बना रहा है. वह लॉर्ड्स में अपना आखिरी मैच खेल सकते है.

रोहित शर्मा खेलना चाहते थे उन्होंने अपने फिटनेस पर काफी काम किया था. लेकिन चयनकर्ता ने उनको बता दिया है वह इंग्लैंड के बाद वर्ल्ड कप के प्लान में नहीं रखेंगे. लेकिन इस बीच रोहित ही नहीं विराट कोहली को भी वक वार्निंग मिल गयी है.

रोहित के बाद विराट कोहली का नंबर, मिली चेतावनी

पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने विराट कोहली को साफ चेतावनी दी है. अश्विन का कहना है कि मौजूदा क्रिकेट माहौल में सिर्फ नाम और पुरानी उपलब्धियों के भरोसे जगह पक्की नहीं है. अगर विराट अगले कुछ समय में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन नहीं करते रहे, तो उनके साथ भी रोहित जैसा कुछ हो सकता है.

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, “विराट फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं. मैंने उन्हें पहले कभी इतना अच्छा खेलते नहीं देखा. लेकिन मौजूदा हालात देखकर लगता है कि उन्हें अपने शीर्ष स्तर पर बने रहना होगा.” अश्विन ने यह भी कहा कि रोहित ने कोई खराब प्रदर्शन नहीं किया था, फिर भी उनके भविष्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं, जो हैरान करने वाली बात है.”

अश्विन ने चयनकर्ता को फटकारा, कहा- सम्मान करो

अश्विन ने चयनकर्ताओं पर भी टिप्पणी की. उनका कहना है कि खिलाड़ियों को बाहर करने का अधिकार चयन समिति, कप्तान और कोच का है, लेकिन जिन दिग्गजों ने 15-20 साल देश की सेवा की हो, उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए. उन्हें साफ-साफ आगे की योजना बताई जानी चाहिए.

विराट कोहली इस साल वनडे में बेहतरीन फॉर्म में हैं. उन्होंने कुछ मैचों में 310 रन बनाए हैं, औसत 62 और स्ट्राइक रेट 103 से ज्यादा रहा है. इसके बावजूद अश्विन ने सलाह दी है कि फॉर्म को लगातार बनाए रखना जरूरी है.

ALSO READ:रोहित शर्मा खेलना चाहते थे वर्ल्डकप 2027! लेकिन इस शख्स के दबाव में संन्यास ले रहे हैं रोहित शर्मा, हुआ खुलासा

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...