IPL 2025 के लिए सभी 10 टीमों के कप्तानों का ऐलान हो चुका है। हर साल की तरह इस बार भी सभी टीमों के कप्तानों को शानदार रकम दी जा रही है, लेकिन एक कप्तान ऐसा भी हैं जिन्हें सबसे कम सैलरी मिलने वाली है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि IPL 2025 में किस कप्तान को कितनी सैलरी मिलेगी और कौन सबसे कम पैसे पाने वाला कप्तान है।
Ajinkya Rahane को मिलेगी सबसे कम सैलरी

IPL 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने Ajinkya Rahane को अपनी टीम का नया कप्तान बनाया है। रहाणे को कोलकाता नाइट राइडर्स ने नीलामी में सिर्फ 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।
IPL 2025 में रहाणे सबसे कम सैलरी पाने वाले कप्तान होंगे। रहाणे के पास अनुभव की कोई कमी नहीं है, लेकिन इस बार उनकी सैलरी अन्य कप्तानों की तुलना में काफी कम है।
IPL 2025 में अन्य कप्तानों की सैलरी
IPL 2025 में अन्य टीमों के कप्तानों को मोटी रकम दी जा रही है। सबसे ज्यादा सैलरी इस बार लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान ऋषभ पंत को मिल रही है, जिन्हें 27 करोड़ रुपये मिलेंगे।
इसके अलावा प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपये मिलेंगे।
नीचे IPL 2025 के सभी कप्तानों की सैलरी दी गई है:
- ऋषभ पंत (लखनऊ सुपर जाइंट्स) – ₹27 करोड़
- श्रेयस अय्यर (पंजाब किंग्स) – ₹26.75 करोड़
- पैट कमिंस (सनराइजर्स हैदराबाद) – ₹18 करोड़\
- रुतुराज गायकवाड़ (चेन्नई सुपर किंग्स) – ₹18 करोड़
- संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स) – ₹18 करोड़
- अक्षर पटेल (दिल्ली केपिटल्स) – ₹16.5 करोड़
- शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस) – ₹16.5 करोड़
- हार्दिक पंड्या (मुंबई इंडियंस) – ₹16.35 करोड़
- रजत पाटीदार (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) – ₹11 करोड़
- Ajinkya Rahane (कोलकाता नाइट राइडर्स) – ₹1.5 करोड़
Ajinkya Rahane के लिए बड़ी जिम्मेदारी
हालांकि Ajinkya Rahane को कम सैलरी मिल रही है, लेकिन उनके कंधों पर KKR को आगे ले जाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। रहाणे IPL में अनुभवी खिलाड़ी हैं और उनके पास कप्तानी का भी अनुभव है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कम सैलरी के बावजूद रहाणे KKR को खिताब दिलाने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं।
Read More:IPL 2025: शादी के बाद पहली बार आईपीएल खेलेंगे ये खिलाड़ी, पत्नी के सामने दिखाएंगे दमखम