आईपीएल 2025 में सोमवार मार्च 31 को, वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया, जिसे मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट से जीता और एक शानदार जीत हासिल की। इस मैच में मुंबई इंडियंस के हीरो अश्विनी कुमार रहे जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही 4 विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच बने। तो आईए अब हम देखते हैं कौन हैं अश्विनी कुमार?
Ashwani kumar का यादगार डेब्यू
आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ तेज गेंदबाज Ashwani kumar ने शानदार डेब्यू किया और अपने पहले ही मैच में 4 विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच बने। अश्विनी कुमार ने अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, मनीष पांडे और आंद्रे रसेल का विकेट लिया।
अश्विनी कुमार को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के ऑक्शन में 30 लाख रुपए में खरीदा था। अश्विनी कुमार के इस शानदार प्रदर्शन के बदौलत मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में अपनी पहली जीत दर्ज की।
Ashwani kumar का जीवन संघर्ष
Ashwani kumar की बात करें तो वो पंजाब से हैं और पंजाब के लिए क्रिकेट खेलते हैं। अश्विनी कुमार ने पंजाब के लिए 2 रणजी ट्रॉफी मैच, 4 विजय हजारे ट्रॉफी मैच और 5 सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी मैच खेले हैं। वैसे उनको पंजाब के लिए कुछ खास सफलता नहीं मिली थी, लेकिन मुंबई इंडियंस को उनपर भरोसा था जिन्होंने उन्हें मौका दिया और आईपीएल में लिया।
Ashwani kumar ने बचपन में ही अपने पिता को खो दिया था, लेकिन उनकी मां ने अपने बेटे के लिए सबकुछ किया और उसे एक क्रिकेटर बनाया। वे एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते हैं और कड़े संघर्ष के बाद आज इस मुकाम तक पहुंचने में कामयाब रहे हैं।
Read More:कौन हैं विप्रज निगम? जिन्होंने डेब्यू मैच में ही दिल्ली केपिटल्स के लिए किया धमाकेदार प्रदर्शन