पंत-संजू बाहर, ईशान की एंट्री, शमी की छुट्टी, भुवनेश्वर को मौका, वर्ल्ड कप 2027 के लिए अश्विन ने चुना भारतीय टीम
पंत-संजू बाहर, ईशान की एंट्री, शमी की छुट्टी, भुवनेश्वर को मौका, वर्ल्ड कप 2027 के लिए अश्विन ने चुना भारतीय टीम

पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 2027 वनडे विश्व कप (दक्षिण अफ्रीका) के लिए अपनी संभावित भारतीय टीम घोषित कर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है. भारतीय टीम में विश्वकप के लिए अश्विन ने कई खिलाड़ी की एंट्री हुई है. क्रिकइंफो के एक वीडियो में अश्विन ने टीम चयन किया है जिसमें कई खिलाड़ियों को बाहर रखा गया है, जबकि कुछ अनुभवी गेंदबाजों को नई जिम्मेदारी दी गई है. वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन इस बार साउथ अफ्रीका में खेला जायेगा. साउथ अफ्रीका की पिच देखते हुए अश्विन ने टीम चुनी अहि वही चयनकर्ता से भी अपील कर दी है.

पंत-संजू बाहर, ईशान की एंट्री

अश्विन ने वर्ल्ड कप 2027 के लिए अपनी टीम में सबसे बड़ा झटका ऋषभ पंत और संजू सैमसन को दिया है. वनडे विश्वकप के लिए विकेटकीपिंग में ना ऋषभ पंत ना संजू सैमसन दोनों आक्रामक विकेटकीपर-बल्लेबाजों को जगह नहीं दिया है. इसके बजाय अश्विन ने ईशान किशन पर भरोसा जताया है. उन्हें विश्वकप के लिए टीम में शामिल की है.

अश्विन ने हाल ही में अपने प्रदर्शन से चर्चा में आये वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई के लिए भी जगह बनाना मुश्किल बताया गया है.इनको विश्वकप में खेलना मुश्किल बताया है.

शमी की छुट्टी, भुवनेश्वर को मौका

उन्होंने सबको चौकाते हुए विश्वकप के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी बाहर रखा है और ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को भी टीम से बाहर रखा. वहीं उनकी जगह टीम में भुवनेश्वर कुमार को चुना है. अश्विन का सबसे चौंकाने वाला फैसला भुवनेश्वर कुमार की वापसी का है. जनवरी 2022 के बाद वनडे में नहीं खेलने वाले 36 वर्षीय भुवी को दक्षिण अफ्रीका की स्विंग-वाली पिचों को देखते हुए अश्विन ने जरूरी बताया और कहा वह गेम चैंजर साबित हो सकता है.

अश्विन ने विश्वकप 2027 के लिए कोर भारतीय पर जताया विश्वास

उनका मानना है कि कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या को हर हाल में 2027 वनडे वर्ल्ड कप की भारतीय टीम का हिस्सा होना चाहिए है. यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, नितिश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा को भी संभावित टीम में जगह दी गई है.

ALSO READ:टेस्ट टीम से हुई कोच की छुट्टी, CSK का दिग्गज कोच बना टीम का नया कोच, टेस्ट कप्तान भी बदला

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...