6 6 6 6...एशिया कप में स्मृति मंधाना नाम की आयी सुनामी, 200 के स्ट्राइक से 124 रन ठोक रचा दिया इतिहास, भारत 193/5

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 के ग्रुप ए के सातवें मैच में भारतीय महिला टीम का सामना हांगकांग, चीन के खिलाफ हुआ. इस मैच में भारतीय टीम टॉस नहीं जीती. और टॉस जीतकर हांगकांग ने गेंदबाजी चुनने का फैसला किया. इस मैच में यह फैसला बेहद गलत साबित किया स्मृति ने.भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना की धमाकेदार पारी के सामने पूरी तरह ध्वस्त हो गई.  पहले पारी में 20 ओवर में 193/5 रन बनाए. स्मृति ने इस मैच मैच न सिर्फ तूफानी शतक जड़ा बल्कि इतिहास भी रच दिया है.

स्मृति ने काटा बवाल 200 के स्ट्राइक से शतक, छक्को की बारिश

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही है और पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 60 रन बनाए. स्मृति और शैफाली वर्मा (28 रन, 17 गेंद, 3 चौके, 2 छक्के) की पहली विकेट की साझेदारी 74 रन की रही. शैफाली के आउट होने के बाद प्रतिका रावल (10), ऋचा घोष (11) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (10) ज्यादा देर नहीं टिक सकीं, लेकिन स्मृति ने एक छोर संभाले रखा. और उन्होंने  64 गेंदों में 124 रन की पारी खेली. इस पारी में 14 चौके और 7 छक्के शामिल थे. स्ट्राइक रेट 193.75 रहा.

स्मृति ने एक ओवर में ठोके 21 रन, हुई रन आउट

18वें ओवर में स्मृति ने रुचिता वेंकटेश के खिलाफ तीन लगातार छक्के समेत 21 रन निकाले गए. आखिरी पांच ओवरों में भारत ने 53 रन बनाए.  यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है और महिला टी20 एशिया कप का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी. इससे पहले श्रीलंका की चामरी अतापथ्तु का 119* रन का रिकॉर्ड था. 19.3वें ओवर में रन आउट होकर स्मृति आउट हुईं, लेकिन तब तक भारत 190/5 पर पहुंच चुका था. और 20 ओवर में भारत 193 रन बना सका.

ALSO READ:रोहित नहीं खेलेंगे अगला वर्ल्डकप? BCCI ने मीटिंग में हो गया बड़ा फैसला, BCCI सचिव ने दिया बड़ा बयान

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...