तीसरे वनडे से पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की सन्यास की खबर खूब चली है. हर कोई हिटमैन की संन्यास पर अपनी चुप्पी तोड़ रहा है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रोहित शर्मा से चयनकर्ता ने बात कर ली है और इंग्लैंड के बाद से वह उनके नाम पर अगले विश्वकप 2027 के लिए विचार नहीं कर रहे है.
सब कुछ होने के बाद रोहित शर्मा के तरफ से कोई बयान नहीं आया है हर कोई इस संन्यास को सच मान रहा है, इस बीच यह भी खबर आई रोहित अभी खेलना चाहते है वह चयनकर्ता से बात करना चाहते है. अब इन सब विवाद पर BCCI ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.
BCCI ने रोहित शर्मा के संन्यास पर किया यह ऐलान
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर चल रही रिटायरमेंट की अटकलों पर BCCI ने साफ कर दिया है कि हिटमैन अभी भारतीय ODI टीम का नियमित सदस्य बने हुए हैं और लॉर्ड्स में रविवार को होने वाला मैच उनका आखिरी मैच नहीं होगा. BCCI सचिव देवजित सैकिया ने मीडिया से खास बातचीत में कहा,
“मीडिया में रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर काफी सट्टेबाजी हो रही है. मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि रोहित रविवार को लॉर्ड्स में अपना आखिरी मैच खेलेंगे, इस तरह की कोई चर्चा BCCI में नहीं हुई है. रोहित भारतीय ODI टीम के नियमित सदस्य हैं और जब तक वे टीम की योजनाओं में शामिल रहेंगे, देश का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे. दूसरे शब्दों में, लॉर्ड्स ODI उनका आखिरी मैच नहीं होगा.”
रोहित के लिए रास्ता साफ़
यह बयान ऐसे समय आया है जब इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के दौरान रोहित शर्मा की फॉर्म और भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि लॉर्ड्स मैच रोहित का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच हो सकता है, लेकिन BCCI अधिकारी ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है.
ALSO READ:रोहित के बाद विराट कोहली का नंबर, रोहित के संन्यास की खबरों के बीच विराट को भी मिली चेतावानी
