इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने एक बार फिर भारतीय फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। हाल ही में वह भारत पहुंचे और अचानक एक बड़ी फ्रेंचाइजी के साथ मीटिंग करते नजर आए। फैंस के बीच अब चर्चा तेज हो गई है कि क्या बेन स्टोक्स जल्द ही आईपीएल में वापसी करने वाले हैं?
मुंबई में बेन स्टोक्स की सीक्रेट मीटिंग
बेन स्टोक्स (Ben Stokes) इन दिनों मुंबई में हैं और यहां उन्होंने रिलायंस ग्रुप के प्रमुख मुकेश अंबानी से खास मुलाकात की। यह मीटिंग काफी गोपनीय थी, लेकिन जैसे ही इसकी खबर लीक हुई, क्रिकेट फैंस के बीच हलचल मच गई।
हालांकि, सूत्रों के अनुसार, बेन स्टोक्स इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में हिस्सा नहीं लेंगे, बल्कि मुंबई इंडियंस के साथ एक खास समझौता कर सकते हैं, जो भारत के बाहर की तीन बड़ी लीग्स से जुड़ा है।
तीन अलग-अलग लीग्स में मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे बेन स्टोक्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेन स्टोक्स (Ben Stokes) से रिलायंस ग्रुप ने एक विशेष डील पर बातचीत की है, जिसके तहत वे तीन अलग-अलग लीग्स में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे। ये लीग्स हैं:
एमआई केप टाउन (साउथ अफ्रीका की एसए20 लीग)
एमआई न्यूयॉर्क (अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट)
द ओवल इन्विन्सिबल्स (इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग)
इन तीनों टीमों का ओनरशिप अंबानी परिवार के पास है। यानी बेन स्टोक्स अब मुंबई इंडियंस के ग्लोबल नेटवर्क का हिस्सा बनने वाले हैं, लेकिन वह आईपीएल 2025 में नहीं खेलेंगे।
बेन स्टोक्स की नई भूमिका से बढ़ेगा मुंबई इंडियंस का वर्चस्व
बेन स्टोक्स जैसे सुपरस्टार के शामिल होने से मुंबई इंडियंस का अंतरराष्ट्रीय दबदबा और भी बढ़ेगा। बेन स्टोक्स की आक्रामक बल्लेबाजी और कौशल से टीम को बड़ी मजबूती मिलेगी। फैंस भी अब उत्सुक हैं कि कब इस डील पर आधिकारिक मुहर लगेगी। अगर सबकुछ योजना के मुताबिक रहा, तो बेन स्टोक्स (Ben Stokes) जल्द ही मुंबई इंडियंस के ग्लोबल ब्रांड का एक अहम चेहरा बन सकते हैं।
यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच पारब म्हांब्रे ने छोड़ा टीम का साथ, अब इस लीग में बनेंगे हेड कोच