"ODI WORLD CUP 2027 के लिए भुवनेश्वर कुमार ने किया ऐलान, कहा- "मुझे कॉल आता है तो..."
ODI WORLD CUP 2027 के लिए भुवनेश्वर कुमार ने किया ऐलान, कहा- "मुझे कॉल आता है तो..."

भारतीय टीम से करीब चार साल से बाहर चल रहे पेसर भुवनेश्वर कुमार के नाम को लेकर अचानक चर्चा तेज हो गयी है. कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अपने वर्ल्ड कप की पसंदीदा टीम में भुवनेश्वर को रखा है. हाल ही में अश्विन समेत कई दिग्गजों ने भुवि को वनडे विश्वकप 2027 (ODI WORLD CUP 2027 ) के लिए भारतीय टीम में शामिल करने की मांग की है. अब खुद भुवनेश्वर कुमार ने इसको लेकर अपनी चुप्पी तोड़ दी है. उन्होंने बता दिया है ODI WORLD CUP 2027  के लिए वह सोच रहे है या नहीं.

भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ी चुप्पी, बताया-विश्वकप खेलना चाहते या नहीं

भारतीय टीम से करीब चार साल से बाहर चल रहे सीनियर पेसर भुवनेश्वर कुमार ने वनडे विश्वकप  2027(ODI WORLD CUP 2027 ) को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ दी है. 36 वर्षीय भुवी ने साफ कहा है कि अगर चयनकर्ताओं का फोन आता है तो वह टीम इंडिया की जर्सी फिर से पहनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

रविवार को लखनऊ फाल्कन्स के ट्रेनिंग सेशन के दौरान जब उनसे 2027 वर्ल्ड कप (ODI WORLD CUP 2027 ) में संभावित वापसी के बारे में पूछा गया तो भुवनेश्वर ने जवाब दिया, “अगर मुझे कॉल आता है तो मैं मना क्यों करूंगा? बिल्कुल तैयार हूं.” वह 14 अगस्त से शुरू हो रही यूपी टी20 लीग से पहले ट्रेनिंग में शामिल हुए थे.

भुवनेश्वर ने ODI WORLD CUP 2027 के लिए कहा ये बात

भुवी ने आगे कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मैं ठीक-ठीक नहीं कह सकता कि मैं कितना तैयार हूं. मेरा काम क्रिकेट खेलना है और इसीलिए मैं यहां यूपी टी20 लीग में खेलने आया हूं. मैं यहां दूसरी जगह जाने या दूसरे लेवल पर पहुंचने के इरादे से नहीं आया हूं. हम आईपीएल यह जानते हुए खेलते हैं कि हमें टीम के लिए परफॉर्म करना है और मैच जीतने हैं, लेकिन मैं यहां यूपी टी20 लीग में कहीं और चुने जाने की उम्मीद में या किसी के कुछ कहने पर नहीं आया हूं.”

हाल ही में आईपीएल 2026 में भुवनेश्वर कुमार ने आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने टीम को लगातार दूसरा खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई और पूरे सीजन पर्पल कैप के दावेदार बने रहे. कई एक्सपर्ट्स, जिनमें आर अश्विन भी शामिल हैं, का मानना है कि ODI WORLD CUP 2027  के लिए दक्षिण अफ्रीका जैसी परिस्थितियों में भारत को भुवी जैसे अनुभवी गेंदबाज की जरूरत पड़ सकती है.

ALSO READ:2 दिन पहले BCCI को मारा था ताना, आज भारतीय टीम में किया गया शामिल, 2 साल बाद चमकी किस्मत

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...