Mumbai Indians

आईपीएल 2025 में आज सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद हैं। अब इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है और इन 2 खिलाड़ियों की वापसी से मुंबई इंडियंस मजबूत हो गई है।

रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह की वापसी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए बड़ी खुशखबरी आई है।‌ रोहित शर्मा जो पिछले मैच में नहीं खेले थे उनकी इस मैच में वापसी हो रही है, लेकिन मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी जसप्रीत बुमराह की वापसी हैं।

जसप्रीत बुमराह पिछले 3 महीने से चोटिल चल रहे थे, लेकिन अब वो आखिरकार फीट हो गए हैं और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में खेलते हुए दिखाई देंगे। जसप्रीत बुमराह की वापसी से मुंबई इंडियंस को काफी मजबूती मिलेगी ये तय हैं।

मुंबई इंडियंस को हर हाल में चाहिए जीत

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में 4 मैचों में सिर्फ 1 जीत हासिल की हैं जिससे दबाव बढ़ गया है। मुंबई इंडियंस को ये मैच हर हाल में जीतना होगा जिससे जीत की पटरी पर टीम आएगी। जसप्रीत बुमराह की वापसी और रोहित शर्मा की एंट्री से मुंबई इंडियंस काफी मजबूत हुई है।

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को टीम में एकजुटता दिखानी होगी और बतौर टीम मिलकर अच्छा प्रदर्शन करना होगा तभी मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2025 में सफलता मिल सकती है।

ALSO READ: सनराइजर्स हैदराबाद की हालत खस्ता, गुजरात टाइटंस ने लगाई लंबी छलांग, देखें आईपीएल पॉइंट्स टेबल का हाल