चेतेश्वर पुजारा ने चुना दुनिया की टॉप वर्तमान टेस्ट प्लेइंग XI, 4 भारतीय को दी जगह, अपने जिगरी को कर दिया बाहर!
चेतेश्वर पुजारा ने चुना दुनिया की टॉप वर्तमान टेस्ट प्लेइंग XI, 4 भारतीय को दी जगह, अपने जिगरी को कर दिया बाहर!

पूर्व भारतीय टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा जिन्होंने हाल ही में संन्यास की घोषणा कि अब  उन्होंने टेस्ट के लिए बेस्ट टीम का चुनाव किया है. उन्होंने क्रिकइंफो के साथ एक विशेष चर्चा में वर्तमान टेस्ट क्रिकेट की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग-11 का चयन किया है. पुजारा ने जो टीम चुनी है, उसमें दुनिया के दिग्गज बल्लेबाज, ऑलराउंडर और तेज गेंदबाज शामिल हैं. उनकी चयनित टीम में चार भारतीय खिलाड़ी को सिर्फ जगह दिया है. वही कुछ खिलाड़ी के नाम देखकर भी चौक गये है.

केएल ओपनर-एडन मार्करम ओपनर

ओपनिंग जोड़ी में दक्षिण अफ्रीका के एडन मार्करम और भारत के केएल राहुल को जगह दी गई है. पुजारा ने नंबर तीन पर इंग्लैंड के दिग्गज जो रूट और चार पर ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को रखा गया है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल को नंबर पांच पर स्थान मिला है. विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋषभ पंत को सौंपी गई है, जो अपनी आक्रामक बैटिंग के लिए जाने जाते हैं.

पुजारा ने अपने चयन के बारे में कहा कि यह टीम बैलेंस्ड है. इसमें अनुभव, तकनीक और वर्तमान फॉर्म को लेकर चुना है. उन्होंने जो रूट और स्मिथ जैसे खिलाड़ियों को टेस्ट क्रिकेट का चेहरा बताया.

दुनिया के टॉप गेंदबाज को दिया मौका

ऑलराउंडर के रूप में रवींद्र जडेजा को चुना गया है, जो बैटिंग और स्पिन दोनों में ही कमाल के खिलाड़ी है. स्पिनर के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन को जगह मिली है. पेस अटैक में जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड जैसे विश्वस्तरीय तेज गेंदबाज शामिल हैं.

पुजारा ने बुमराह और कमिंस को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पेसर्स में गिना. भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर गर्व जताते हुए पुजारा ने कहा कि गिल, राहुल, पंत और जडेजा वर्तमान में टॉप फॉर्म में हैं.

पुजारा की ड्रीम टेस्ट XI

एडन मार्करम, केएल राहुल, जो रूट, स्टीव स्मिथ, शुभमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नाथन लियोन, जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड.

ALSO READ:पाकिस्तान की बुरी हार से भारत को हुआ बम्पर फायदा, WTC पॉइंट टेबल में मचा खलबली भारत को हुआ फायदा

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...