चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स (CSK vs RR) के बीच आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है. CSK vs RR का यह मैच गुवाहाटी के बरस्परा क्रिकेट स्टेडियम में खला जा रहा है. दोनों टीम के स्क्वाड में बड़ा बदलाव हुआ है. सबसे बड़ा बदलाव राजस्थान से ही संजू निकलकर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs RR) में आ चुके हैं. वही चेन्नई के लिए बड़ा झटका यह है कि महेंद्र सिंह धोनी अब लगभग 2 हफ्ते तक बाहर हो चुके हैं.

CSK vs RR मैच में दोनों टीम के कप्तान टॉस के लिए उतरे और राजस्थान ने टॉस जीत लिया पहले गेंदबाजी का चुनाव किया. इस मैच में दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन में क्या बदलाव हुआ आइये जानते है.

CSK vs RR राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता, चुना गेंदबाजी

राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का चुनाव किया है. उन्होंने और ऋतुराज ने टॉस के वक्त क्या कहा साथ में प्लेइंग इलेवन को लेकर खुलासा किया है. आइये जानते है..

रियान पराग ने कहा कि,

“हम पहले गेंदबाजी कर रहे हैं। काफी बारिश हुई है। मैदान में नमी रहेगी। कप्तानी करना अच्छा लग रहा है, शानदार समर्थन मिला है। उम्मीद है हमारा अभियान अच्छा रहेगा। हमारा लक्ष्य चैंपियनशिप जीतना है। हमने कई समझदार क्रिकेटरों को टीम में शामिल करने की कोशिश की है।”

ऋतुराज ने कहा कि,

“पहले गेंदबाजी करना स्वाभाविक था। फिर भी, हम सकारात्मक शुरुआत करना चाहेंगे। आपने देखा कि पिछला साल हमारे लिए कैसा रहा। हम नीलामी में एक रणनीति के साथ गए थे। उम्मीद है कि वह रणनीति कारगर साबित होगी। हमारे विदेशी खिलाड़ी शॉर्ट, ओवरटन, नूर और मैट हेनरी हैं।”

यहाँ देखे दोनों टीम की प्लेइंग XI

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग XI 

संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा (डब्ल्यू), जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग XI 

(प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा

ALSO READ:MI vs KKR: जानबुझ कर हारी कोलकाता की टीम, बीच मैच में इस गलती से हारी KKR, मुंबई की 6 विकेट से जीत