हो गया ऐलान, शमी-भुवनेश्वर की वापसी, पंत बाहर, वनडे विश्वकप 2027 के लिए दिनेश कार्तिक ने चुनी भारतीय टीम
हो गया ऐलान, शमी-भुवनेश्वर की वापसी, पंत बाहर, वनडे विश्वकप 2027 के लिए दिनेश कार्तिक ने चुनी भारतीय टीम

आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 अभी दूर है, लेकिन टीम इंडिया और कई सारी टीमें अपनी स्क्वाड बनाने में जुट गये है. क्रिकेट के महान दिग्गज खिलाड़ी भी इस चर्चा में शामिल हो  गये कि भारत की टीम कैसी होनी चाहिए. इसलिए वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारत की संभावित स्क्वाड को लेकर चर्चा  पहले ही जोरों पर है.

इसी क्रम में पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भी अपना संभावित 15 सदस्यीय स्क्वाड चुना है. जिसमे गेंदबाजी में बदलाव की वजह चर्चा जोरो पर है. दिनेश कार्तिक ने किन खिलाड़ी को मौका दिया है आइये जानते है.

शमी-भुवनेश्वर की वापसी

दिनेश कार्तिक ने भी अपना संभावित 15 सदस्यीय स्क्वाड चुना है, जिसमें दो अनुभवी तेज गेंदबाजों को मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को जगह देकर सबको चौका दिया है. कार्तिक ने शमी को टीम में शामिल करते हुए कहा कि दक्षिण अफ्रीका जैसे दौरे पर शमी का होना बेहद जरूरी है. उनके बिना भारतीय गेंदबाजी लाइनअप को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने शमी की सीम पोजीशन, स्विंग और रफ्तार की तारीफ करते हुए कहा कि आईसीसी इवेंट्स में अपने सबसे अच्छे गेंदबाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

भुवनेश्वर कुमार भी कार्तिक के स्क्वाड में हैं. वे 2022 के बाद से टीम इंडिया के लिए कोई वनडे मैच नहीं खेले हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट में अच्छी फॉर्म में रहे हैं. कार्तिक ने जसप्रीत बुमराह के साथ शमी और भुवनेश्वर को अपनी पेस अटैक का हिस्सा बनाया है.

3 खिलाड़ी को चुने ओपनर, पंत बाहर ईशान अन्दर

दिनेश कार्तिक ने वनडे विश्वकप 2027 के लिए टीम में मुख्य ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल को शामिल किया है, जबकि यशस्वी जायसवाल बैकअप ओपनर के रूप में शामिल हैं. विकेटकीपर के लिए कार्तिक ने केएल राहुल को दी गई है और ईशान किशन को बैकअप रखा है. ऋषभ पंत को इस स्क्वाड से बाहर रखा है.

दिनेश कार्तिक की वनडे विश्वकप के लिए संभावित स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह.

ALSO READ:सचिन नहीं, कोहली दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज, ऐलान हुआ दुनिया का ऑल-टाइम वनडे टॉप 8 बल्लेबाज

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...