इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारत की करारी हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. गंभीर ने टीम की चार लगातार हारों, संजू सैमसन को ड्रॉप करने, युवा खिलाड़ियों के चयन और भविष्य की रणनीति पर सवालों का मुँह खोलकर जवाब दिया. Gautam Gambhir ने प्रेस कांफ्रेंस लगातार हार के बाद उठ रहे सवालों पर जवाब दिया है.
बता दें, भारत को जबसे कप्तान बदला गया है तब से टीम में काफी उथल पुथल मची हुई भारत अभी तक एक जीत भी नसीब नहीं हुई. इस पर Gautam Gambhir ने हार का जिम्मेदार किसे माना.
क्या कप्तानी की वजह से भारत हारा? Gautam Gambhir ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया
भारतीय टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद जब कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने सवालों के जवाब देने आये. उनका मानना है कि आयरलैंड दौरे से लेकर इंग्लैंड सीरीज तक भारतीय खिलाड़ी मैच की परिस्थितियों को सही ढंग से नहीं समझ पाए और उसी का खामियाजा लगातार हार के रूप में भुगतना पड़ा है. उन्होंने कहा कि,
“देखिए, हम एक नई टीम हैं. T20 विश्व कप के बाद हमने कुछ नई चीजें ट्राई करनी शुरू की हैं. जैसे 15 साल के एक लड़के (वैभव सूर्यवंशी) को अंतरराष्ट्रीय डेब्यू देना. यह आसान नहीं है. टीम अभी ट्रांजिशन फेज से गुजर रही है. आप कह रहे हैं पांच हार हो गईं? नहीं, यह चार हार हैं. शायद आपको मैच थोड़ा और ध्यान से देखने चाहिए. हारना कोई अच्छी बात नहीं है, लेकिन हर हार के बाद बुरी टीम नहीं बन जाते. हम कोशिश कर रहे हैं, लड़के अपना सब कुछ दे रहे हैं.”
GAUTAM GAMBHIR ON SANJU SAMSON.
“Regarding Sanju, we are very clear what he has done for India has been phenomenal & sometimes you just have to look at the form of a certain player. There is no hard and fast rule that he cannot make a comeback in this series”. [Press] pic.twitter.com/1zEnTqEZWm
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 8, 2026
Gautam Gambhir ने इंग्लैंड की परिस्थिति को माना जिम्मेदार
भारतीय कोच गंभीर ने आगे हार की वजह के बारे में बात किया कहा कि,
“विदेश में खेलना आसान नहीं होता. यहां पिच, मौसम, सब कुछ अलग है. हमें खुद को इन परिस्थितियों के अनुसार ढालना होगा. बल्लेबाजी में हमने अच्छा नहीं किया, यह स्वीकार करते हैं. लेकिन हर मैच से हम सीख रहे हैं. कोई बहाना नहीं चलेगा – न खिलाड़ियों का, न स्टाफ का.”
