IND vs ZIM: भारत ने टॉस जीत कर चुनी गेंदबाजी, कप्तान भी बदला, इस खिलाड़ी का हुआ डेब्यू

जिम्बाब्वे महिला टीम के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर में शाम 7 बजे शुरू होने वाले इस मैच में ओस (ड्यू) के फैक्टर को देखते हुए भारत ने पहले गेंदबाजी का विकल्प चुना। अहली बार भारत बदले हुए कप्तानी के साथ उतरी है.

स्मृति मंधाना बनी कप्तान, इस खिलाड़ी का डेब्यू

यह मैच स्मृति मंधाना की परमानेंट कप्तानी में पहला सीरीज मैच है। उन्होंने टॉस के बाद कहा कि टीम ने तीन पेस गेंदबाजों और दो स्पिनरों वाले प्लेइंग इलेवन के बारे में सोचा है, जिसमें शैफाली वर्मा छठा गेंदबाजी विकल्प होंगी। उन्होंने बताया कि टीम काफी युवा है।

स्मृति ने कहा कि,

“आज हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे, क्योंकि ओस (dew) का असर हो सकता है… और आगे चैंपियंस ट्रॉफी तक भी यही स्थिति रहेगी। हमारी सोच यह है कि आगे रात में और ओस के बीच कई मैच खेले जाएंगे। [क्या इससे टीम चुनना और मुश्किल हो जाता है?] अपनी प्लेइंग इलेवन चुनते समय हमने निश्चित रूप से इस बात पर ध्यान दिया है। इसीलिए आज हम तीन तेज गेंदबाजों और दो मुख्य स्पिनरों के साथ उतर रहे हैं, और शफाली हमारे लिए छठे विकल्प के रूप में मौजूद हैं। [किन्हें मौका नहीं मिला?] दुर्भाग्य से, प्रेमा (रावत), जिंतिमाणि (कलिता), मीनू मणि और कम्मु (कमलिनी) को इस बार मौका नहीं मिल पाया है। बेशक, वे सभी बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन आज के टीम कॉम्बिनेशन के हिसाब से उन्हें जगह नहीं मिल सकी।

स्मृति ने कहा मैंने पहले कप्तानी की 

[एक कप्तान के तौर पर आप कितनी तैयार हैं, और भारतीय टीम की तैयारी कैसी रही है?] मैंने पहले भी भारत के लिए और WPL में कप्तानी की है, इसलिए मैं इस बारे में बहुत ज्यादा सोचकर खुद पर दबाव नहीं डाल रही हूँ। मैं बस उसी तरह का क्रिकेट खेलना चाहती हूँ जैसा हम खेलते आए हैं। जहाँ तक भारतीय टीम की बात है, मुझे लगता है कि यह काफी युवा टीम है। बेशक, जिम्बाब्वे एक अच्छी टीम है… आज निक्की अपना डेब्यू कर रही हैं और अनुष्का भी टीम में हैं; हमारी टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं और हमने काफी चीजों पर काम किया है। उम्मीद है कि चैंपियंस ट्रॉफी तक के अगले तीन महीनों में हम उन सभी चीजों को मैदान पर उतार पाएंगे।

इस मैच की सबसे बड़ी खास बात कर्नाटक की 20 वर्षीय ऑलराउंडर निकी प्रसाद का टी20आई डेब्यू है। टॉस के बाद स्मृति मंधाना ने निकी को कैप पहनाई। निकी को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने की संभावना है। दीप्ति शर्मा और अनुष्का शर्मा ने भी उन्हें गले लगाकर बधाई दी। अनुष्का शर्मा भी प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं। जेमिमाह रोड्रिग्ज चोट के कारण सीरीज से बाहर हैं।

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़

जिम्बाब्वे महिला (प्लेइंग इलेवन): न्याशा ग्वानज़ुरा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, केलिस नधलोवु, प्यारी बिज़ा, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), मोडेस्टर मुपाचिक्वा (डब्ल्यू), मिशेल मावुंगा, फ्रांसिस्का चिपारे, ओलिंडर चारे, तेंडाई मकुशा, शार्ने मेयर्स

ALSO READ:IND vs WI बीच सीरीज में हुई भुवनेश्वर की एंट्री, इस खिलाड़ी की जगह मिला टीम में मौका, खेलेंगे आखिरी मैच!

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...