आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस को अपने पहले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा हैं। मुंबई इंडियंस की टीम पेपर पर काफी मजबूत है, लेकिन उसके बावजूद उनको पहले 2 मैचों में हार मिली जिससे नीता अंबानी को परेशान कर दिया। पिछले साल खराब प्रदर्शन के बाद इस साल भी मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही। अब मुंबई इंडियंस Hardik Pandya को हटाकर इस खिलाड़ी को बना सकती है कप्तान।
सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस बना सकती हैं कप्तान
हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में खराब रहा और टीम आखिरी पायदान पर रही। अब आईपीएल 2025 में टीम पहले दोनों मैच हार चुकी है जिससे नीता अंबानी कप्तानी में बदलाव कर सकती हैं और सूर्यकुमार यादव को कप्तानी दी जा सकती है।
सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के टी20 कप्तान हैं और उनकी कप्तानी में टीम इंडिया हर सीरीज जीती हैं। सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के कप्तान होने के कारण नीता अंबानी हार्दिक पंड्या की जगह उनको मुंबई इंडियंस का कप्तान बना सकती हैं।
Hardik Pandya की हो सकती है छुट्टी
Hardik Pandya साल 2022 में गुजरात टाइटंस से जुड़े जिसके बाद उन्होंने गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाया, लेकिन साल 2024 आईपीएल से पहले Hardik Pandya ने गुजरात टाइटंस को छोड़ मुंबई इंडियंस में वापसी की और उनको रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस का नया कप्तान बनाया गया।
मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन Hardik Pandya की कप्तानी में काफी खराब रहा और टीम आईपीएल 2024 में आखिरी पायदान पर रही। उसके अलावा काफी खिलाड़ी उनसे खुश नहीं थे। अब आईपीएल 2025 में भी मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही है जिससे कप्तानी में बदलाव देखने को मिल सकता है।