Hardik Pandya
Hardik Pandya

आईपीएल 2025 में शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया, जिसे गुजरात टाइटंस ने 36 रनों से जीता और एक शानदार जीत हासिल की।‌ इस मैच के दौरान गुजरात टाइटंस के साई किशोर और मुंबई इंडियंस के कप्तान Hardik Pandya के बीच गर्मा गर्मी देखने को मिली।

Hardik Pandya और साई किशोर के बीच हुआ बहस

मुंबई इंडियंस 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए काफी मुश्किल में थी और तब साई किशोर Hardik Pandya को गेंदबाजी कर रहे थे। साई किशोर की गेंदबाजी पर हार्दिक पंड्या बड़ा शॉट खेलने में नाकाम हो रहें थे और तभी साई किशोर ने Hardik Pandya के साथ स्लेजिंग की।

साई किशोर ने Hardik Pandya की आंखों में देखा और इसके बाद हार्दिक पंड्या साई किशोर के सामने आए और उनसे गुस्से में बातचीत करने लगे। इन दोनों के बीच तीखी बहस हुई, लेकिन बीच में अंपायर आए और उनको अलग किया।

मुंबई इंडियंस का शर्मनाक प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2025 में लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी। मुंबई इंडियंस 197 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरे मैच के दौरान पीछे चल रही थी और सूर्यकुमार यादव के अलावा सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहें।

Hardik Pandya की धीमी बल्लेबाजी भी काफी चर्चा का विषय रही। हार्दिक पंड्या ने 17 गेंदों पर 11 रनों की पारी खेली जिससे मुंबई इंडियंस का रन रेट बढ़ता गया और मुंबई इंडियंस को हार मिली।

Read More:आईपीएल 2025 चेन्नई सुपर किंग्स के इन 3 खिलाड़ियों का हो सकता है आखिरी आईपीएल