Hardik Pandya:आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल कल खेला गया, और इसमें भारतीय टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर एक और आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम कर ली। पूरे देश में जश्न का माहौल है, खासकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya के शानदार प्रदर्शन की जमकर सराहना हो रही है। हार्दिक (Hardik Pandya), जो भारत के लिए सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक थे, इस टूर्नामेंट में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए चर्चा में रहे। लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी की जीत के कुछ ही घंटों बाद, Hardik Pandya के लिए एक बुरी खबर आ गई, जिसने मुंबई इंडियंस और उनके फैंस को बड़ा झटका दे दिया।
BCCI ने लगाया हार्दिक पर बैन IPL 2025 के पहले मैच से हुए बाहर

आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होने वाली है, और 23 मार्च को मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होगा। लेकिन इस मैच में मुंबई इंडियंस को अपने कप्तान Hardik Pandya के बिना ही उतरना होगा।
बीसीसीआई ने Hardik Pandya पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया है, जिसका कारण पिछले आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस के लगातार स्लो ओवर रेट का उल्लंघन करना है। 2024 सीजन के दौरान उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस तीन बार इस गलती की दोषी पाई गई थी, जिसके चलते बीसीसीआई ने उन पर यह सख्त कार्रवाई की।
मुंबई इंडियंस को नए कप्तान के साथ उतरना होगा

Hardik Pandya के बैन के बाद अब मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मैच में नए कप्तान के साथ उतरना होगा। ऐसी संभावना है कि सूर्यकुमार यादव इस मुकाबले में मुंबई की कप्तानी कर सकते हैं। सूर्यकुमार पहले भी टीम के उपकप्तान रहे हैं और उन्हें इस जिम्मेदारी का अनुभव भी है।
यह देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई इंडियंस Hardik Pandya की गैरमौजूदगी में कैसी शुरुआत करती है।
Read More:कोहली-रोहित के रिटायरमेंट की अफवाहों पर लगा फुल स्टॉप।