महिला एशिया कप में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को एक तरफ़ा रौंद दिया है. सेमीफाइनल से पहले भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले हराया. टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजो ने जबरदस्त गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान महज 55 रन पर ऑलआउट हो गयी. इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शुरुआती झटके लगे. लेकिन इसके बाद भारतीय टीम ने आसानी से जीत हासिल की. 7 विकेट से मैच जीतने के बाद भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत ने इस जीत को लेकर और पाकिस्तान को हराकर बयान दिया.
“पाकिस्तान के खिलाफ जीत जरुरी था…”
कप्तान हरमनप्रीत ने इस मैच के बारे कमे बागत करते हुए कहा कि ,
“यह हमारे लिए बहुत ज़रूरी मैच था और आज पूरी टीम ने जैसा खेल दिखाया, उससे मैं बहुत खुश हूँ. हम हमेशा आक्रामक खेल दिखाने की बात करते हैं और जिस तरह से हमने खेला, उससे मैं वाकई खुश हूँ. [बॉलिंग परफॉर्मेंस के बारे में बताएं] सभी बॉलर्स ने शानदार प्रदर्शन किया. वे अपने प्लान पर टिके रहे, उसी के हिसाब से बॉलिंग की और पिच को बहुत अच्छे से समझा. मुझे लगता है कि यही सबसे ज़रूरी है – पिच को समझना और फिर उसी के हिसाब से अपने प्लान को लागू करना.
शुरू में 3 विकेट गिरने पर बोली कप्तान
“मुझे लगता है कि यह खेल का हिस्सा है. उन्होंने भी कुछ अच्छी गेंदें डालीं, और मुझे लगता है कि ज़रूरी बात थी क्रीज़ पर डटे रहना, बैटिंग जारी रखना और जितनी जल्दी हो सके मैच खत्म करना. [बिना हारे सेमीफ़ाइनल तक पहुँचना कितना ज़रूरी है?] यह बहुत ज़रूरी है, इससे हमारे स्टैंडर्ड ऊँचे बने रहते हैं. हम जानते हैं कि जब हम मैदान पर उतरते हैं तो यह टीम क्या कर सकती है. मैं इस बात से बहुत खुश हूँ कि हर कोई आगे आ रहा है और अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. अब दो और मैच बचे हैं, उम्मीद है कि हम अपना बेस्ट क्रिकेट खेलते रहेंगे.
ALSO READ:“हम फाइनल में बदला लेंगे…”, हार के बाद कप्तान फातिमा सना ने एशिया कप फाइनल पर दिया बड़ा बयान
