टी20 सीरीज में भारत को एक तरफ़ा हराने वाले हैरी ब्रूक की इंग्लैंड की टीम को वनडे में भारतीय टीम ने हार का स्वाद चखाया है. इंग्लैंड को एक के बाद एक झटके देकर शुरुआत में ही 5 विकेट गिर गए थे. लेकिन रूट की नाबाद पारी और डावसन की बेहतरीन साझेदारी की बदौलत इंग्लैंड ने 258 का सम्मानजनक स्कोर पहुँचाया. लेकिन भारत ने भी इस बार इस लक्ष्य को आसानी से पा लिया.
और भारत को जीत दिला दी. वही इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने मैच के बाद उन्होंने जीत के बाद अचानक से भारत से मिली हार पर बयान दिया है.
कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा पिच बदल गया वरना जीत जाते
मैच के बाद बात करते हुए हैरी ब्रूक ने कहा कि,
[पहले वनडे में इंग्लैंड के प्रदर्शन पर] “ज़ाहिर है, आदर्श नहीं था. मुझे लगता है कि बीच के ओवरों में हमने 20 रन में 5 विकेट गंवा दिए, जिससे हम हमेशा ही पिछड़ जाते हैं. लेकिन मुझे लगता है कि लड़कों ने जिस तरह से संघर्ष किया और गेंदबाज़ी से हमें मैच में वापस लाने की कोशिश की, वह शानदार था. और अंत में एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचना, जिसे हम संभावित रूप से बचा सकते थे, लड़कों का बेहतरीन प्रयास था. [बल्लेबाजी में कुछ बदलाव करने के बारे में] हां, ज़ाहिर है, 20 रन में 5 विकेट गंवाना कभी भी आदर्श नहीं होता. हम निश्चित रूप से खेल के उस दौर में थोड़ा बेहतर खेलना चाहते थे. लेकिन जैसा कि मैंने कहा, 260 रन बनाना, उस दौर में भी, रूटी और डॉसी का शानदार प्रयास था, वह साझेदारी, और अंत में कुछ छोटी पारियों का भी.”
हैरी ब्रूक ने कहा पिच का मिजाज बदल गया
[क्या उन्हें लगा कि 260 रन का स्कोर बचाया जा सकता था] हमें लगा कि पिच में भी काफी बदलाव आया. यह थोड़ी धीमी हो गई, और इसने उन्हें आसानी से रन बनाने का मौका दिया. उन्हें बस 5-6 रन प्रति ओवर की रफ्तार से रन बनाने की जरूरत थी. और हां, ब्रेक के समय हमें लगा कि अगर पिच ऐसी ही रहती तो शायद हमारे पास पर्याप्त रन होते.
अगले मैच वनडे में करेंगे वापसी
हैरी ब्रूक ने अगले मैच में जीत के लिए अभी से दावा कर दिया उन्होंने अगले मैच मेंटीम संयोजन और सीरीज के दौरान बदलाव की संभावना पर कहां कि,
“हम पिच के हिसाब से चयन करने की कोशिश करते हैं. जाहिर है, अगर हमें कुछ और रन मिल जाते, तो हमारे स्पिनर बीच के ओवरों में उन्हें थोड़ा और बेहतर तरीके से रोक पाते. लेकिन देखिए, बात फिर वहीं आ जाती है उस 5 विकेट पर 20 रन के स्कोर की, जो आदर्श नहीं था. और अगर किसी और दिन हम 320-330 रन बना लेते, तो हमारे स्पिनरों की इसमें अहम भूमिका होती. [दूसरे वनडे से पहले कम समय में तैयारी पर] नहीं. हम कार्डिफ पहुंचेंगे, पिच देखेंगे और वहीं टीम के बारे में फैसला लेंगे. और हां, उम्मीद है कि हम और मजबूत होकर वापसी करेंगे.”
