इंग्लैंड ने भारत को अपने घर बुलाकर बुरी तरह हरा चुका है. भारतीय टीम इस सीरीज को 4-0 से गंवा चुकी है. ऐसा लम्बे समय बाद हो रहा है जब भारत को इस तरह से हार मिली है. आखिरी मैच में भी भारत जीत हासिल नहीं हो सकी इंग्लैंड ने अपने देश में सूपड़ा साफ़ कर दिया. इंग्लैंड की जीत में हैरी ब्रूक और जोस बटलर की धाकड़ बल्लेबाजी ने मैच में भारत को पीछे छोड़ दिया.
ब्रूक ने बेहतरीन बल्लेबाजी की महज 45 गेंद में 95 रन की पारी खेली. उन्होंने इस सीरीज में बेहतरीन कप्तानी भी. जीत के बाद हैरी ब्रूक ने भारत और दुनिया सबसे बड़ा लीग आईपीएल को भला बुरा कहते नजर आये.
आईपीएल के लिया दिया ऐसा बयान
हैरी ब्रूक ने आईपीएल में नहीं खेलने को लेकर कहा, “मुझे लगता है कि आईपीएल में खेलना एक शानदार अनुभव है. जब मैं आईपीएल में गया था तो मैंने सचमुच अपने उस समय का आनंद लिया था, लेकिन दुर्भाग्य से मुझे फिलहाल ऐसी कोई गुंजाइश नहीं दिखती कि मैं इसे अभी खेल सकूं. मेरे मेरा अपना मानना है. फिलहाल इंग्लैंड के लिए दो फॉर्मेट में कप्तानी करने के कारण मेरे पास पहले से ही करने के लिए बहुत कुछ है.”
आईपीएल के लम्बा होने पर कहा
उन्होंने आगे कहा, “वह तीन महीने का समय मेरे लिए एक ब्रेक लेने और अपनी फिटनेस व अपने खेल पर कड़ी मेहनत करने के लिए बिल्कुल सही समय है, ताकि मैं गर्मियों में इंग्लिश क्रिकेट के लिए और साथ ही सर्दियों में हमारे पास जो कुछ भी हो, उसके लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश कर सकूं. यही कारण है कि मैं अभी फिलहाल आईपीएल से दूर रहूंगा.”
हैरी ब्रूक ने कहा- हम विश्व के नंबर 1 टीम
(आज की साझेदारी शानदार रही, दोनों बी (बटलर और ब्रूक?) हाँ, हमें मैदान पर खूब मज़ा आया. हम एक-दूसरे से तालमेल बिठाकर खेल रहे थे, अच्छी दौड़ लगा रहे थे और खूब चौके-छक्के लगा रहे थे. (शुरू से ही आपके शॉट चयन को देखकर. बिल्कुल क्रिकेट वाले शॉट, आपकी मानसिकता एकदम स्पष्ट थी?) हाँ, क्रिकेट इतना सरल खेल है. हम इसे बहुत जटिल बना देते हैं. और मैं बस वहाँ खड़े होकर गेंद को जितना हो सके करीब से देखना चाहता था और वही शॉट खेलना चाहता था जो उस गेंद के लिए सही था.
(एक बल्लेबाज के रूप में और फिर एक टीम के रूप में आपके लिए सबसे बड़ी सकारात्मक बातें क्या हैं?) मैं गेंद को अच्छे से मार रहा हूँ. मुझे लगता है कि मैं अपने खेल में अच्छी स्थिति में हूँ. लेकिन हम खुद को विश्व नंबर एक पर लाने में कामयाब रहे हैं, जो दूसरे मैच के बाद हमारा लक्ष्य था, यह पता चलने के बाद कि शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए हमें अगले दो मैच जीतने थे. इसलिए हम इससे बेहद खुश हैं. सभी खिलाड़ी बहुत उत्साहित हैं। और हम जश्न मनाने के हकदार हैं.
ALSO READ:हार के बाद कप्तान श्रेयस ने बनाया बहाना, इंग्लैंड के मैदान को दिया दोष, कहा- “मैदान का साइज़ अलग…”
