ICC टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के बॉयकाट के बाद भारत को मिला फायदा, बस करना होगा ये काम
ICC टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के बॉयकाट के बाद भारत को मिला फायदा, बस करना होगा ये काम

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का ड्रामा नहीं थमा और आखिरकार पाकिस्तान ने आईसीसी (ICC ) टी20 वर्ल्ड कप से पहले एक बड़ा फैसला लेकर क्रिकेट में राजीनीति घुसा दिया है. पाकिस्तान के सरकार ने अपने क्रिकेट बोर्ड से एक बड़ा फैसले ले लिया है. 7 फरवरी से ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो रही. भारत अपना पहला मुकाबला USA के खिलाफ 7 फ़रवरी को खेलेगा. वही 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ दूसरा और तीसरा टी20 मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को खेलना था. लेकिन पाकिस्तान से सरकार ने इस पर बड़ा फैसला सुनाया है.

ICC टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत का किया बॉयकाट

पाकिस्तान सरकार ने फैसला लिया. वह टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी. बांग्लादेश भारत में ना खेलने की जिद लेकर अब ICC ने उसे बाहर किया है. वही स्कॉटलैंड को मौका दिया है. अब पाकिस्तान ने आईसीसी को बड़ा नुक्सान पहुँचाने की मकसद से भारत के खिलाफ मैच खेलने से इंकार कर दिया है . बांग्लादेश को पहले झाड पर चढ़ाकर बाहर करने के बाद अब बांग्लादेश के सपोर्ट में ICC टी20 वर्ल्ड कप का बॉयकाट नहीं ककर रही बल्कि भारत के खिलाफ खेलने से इंकार कर दिया है.

भारत को फायदा लेने के लिए करना होगा ये काम

दरअसल, पाकिस्तान ने भले खेलने से इंकार कर दिया है लेकिन इसका फायदा सीधे तौर पर भारतीय टीम को मिलेगा. पाकिस्तान के मैच ना खेलने पर भारत को जीत के बाद मिलने वाले 2 अंक विरोधी टीम के बहिष्कार करने की वजह से दिए जाएंगे. हालांकि ये इतना सीधा नहीं है इसके पीछ शर्त है. भारत को कोलंबो जाना होगा. भारत का बस एक ही मैच श्रीलंका में था अब उसके लिए जाना पड़ेगा.

आईसीसी का नियम कहता है कि मैच के अंक तभी दिए जाएंगे जब एक टीम मैदान पर मौजूद हो और दूसरी टीम खेलने से इनकार कर दे. अगर दोनों टीमें मैदान पर नहीं होती हैं, तो मैच को रद्द माना जाएगा और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा.

ALSO READ:IND vs PAK: सेमीफाइनल नही भारत को हराने के लिए खेल रहा था पाकिस्तान, वीवीएस लक्ष्मण के इस दांव से 58 रन से रौंदा