IND A vs AFG A: श्रीलंका में खेली जा रही वनडे त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला. इंडिया ए टीम (India A) ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी. बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 349 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, लेकिन इसके बावजूद अफगानिस्तान ए (Afghanistan A) ने डकवर्थ लुईस (DLS) नियम के आधार पर भारत को 4 रनों से हराकर मैच अपने नाम कर लिया. दरअसल, यह हार इंडिया को बिना पूरा मैच खेले ही मिल गयी. आइये जानते है इस मैच (IND A vs AFG A) में क्या हुआ क्या कैसे हुआ इतना बड़ा उलटफेर.
IND A vs AFG A मैच में भारतीय बल्लेबाजो ने खूब की कुटाई
IND A vs AFG A मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया ए के तरफ से वैभव और प्रभसिमरन बल्लेबाजी करने उतरे और जमकर रन बटोरे. वैभव सूर्यवंशी ने महज 22 गेंदों में 44 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर अफगानिस्तान के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की. इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने मोर्चा संभाला और बेहतरीन 84 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. वही प्रियांश आर्या ज्यादा कुछ नहीं कर सके और जल्दी आउट होकर चले गये.
कप्तान तिलक वर्मा 66 रन और ऋतुराज गायकवाड़ ने 66 रन की बेहतरीन पारी खेली. वही अंतिम सूर्यांश शेडगे ने 27 गेंद ममे ही 40 रन बनाकर पारी संपत तो किया. और IND A vs AFG A मैच में इंडिया ए ने 49 ओवर में 349 रन का लक्ष्य दिया.
अफगानिस्तान को नाटकीय तरीके से मिली जीत
पहले बारिस हुआ तो एक ओवर का मैच घटाया गया. इससे भारत ने 49 ओवर का मैच खेला. लेकिन जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी अगनिस्तान के तरफ से भी बेहतरीन शुरुआत हुआ. लेकिन बारिश की वजह से अफगानिस्तान के सामने 38 ओवर में 249 रन का लक्ष्य DLS मेथड से रखा गया. इंडिया फिर भी विकेट चटकाने की कोशिश में लगा रहा लेकिन अफगानिस्तान 25.5 ओवर में 2 विकेट पर 177 रन था, तभी बारिश होने लगी.
जब मैच दुबारा नहीं शुरू हुई तब DLS मेथड से इस मैच का परिणाम निकला गया. मैच रोके जाने के समय अफगानिस्तान की टीम DLS पार स्कोर (173 रन) से 4 रन आगे थी. इसके बाद बारिश इतनी तेज हुई कि खेल दोबारा शुरू नहीं किया जा सका और अंपायरों ने अफगानिस्तान ए को 4 रनों से विजेता घोषित कर दिया.
