IND A vs AFG A: लड़ाई के बाद वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से लिया बदला, खूब की पिटाई, ताबड़-तोड़ ठोके इतने रन
IND A vs AFG A: लड़ाई के बाद वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से लिया बदला, खूब की पिटाई, ताबड़-तोड़ ठोके इतने रन

IND A vs AFG A: पिछले मैच में श्रीलंका A के खिलाफ सुपर ओवर हार के बाद अब भारत को आज खेले जा रहे मुकाबले में अफगनिस्तान के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करनी है. श्रीलंका ए के खिलाफ पिछलो दिनों मैदान पर वैभव और श्रीलंकन खिलाड़ी के बीच गर्मागर्मी बढ़ गई थी. और दोनों के बीच धक्का-मुक्की भी हो गयी. अब हर कोई IND A vs AFG A के इस मैच में वैभव की पारी का इन्तजार कर रहा था. लेकिन क्रिकेट के मैदान पर असली जवाब बल्ले से दिया जाता है और वैभव ने ठीक यही किया.

लड़ाई के बाद वैभव सूर्यवंशी ने कूटे रन

IND A vs AFG A: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया ए के तरफ इस मैच में बदलाव करके प्रियांश आर्या को प्रभसिमरन की जगह वैभव सूर्यवंशी से ओपनिंग कराया गया. इस मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ दोनों खिलाड़ी का बल्ला चला. वैभव ने बल्लेबाजी करने उतरे तो पॉवरप्ले में ही जमकर बल्लेबाजी किया. उन्होंने इस मैच में 4 चौका और 2 छक्का लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंद में 38 रन की पारी खेली वह वनडे में भी टी20 की तरह बल्लेबाजी किये. 38 रन में उन्होंने 36 रन केवल बाउंड्री से मारी है और केवल 2 रन दौड़ कर पूरा किया है.

फाइनल के लिए मैच जीतना जरुरी

भारतीय टीम 2 मैच हार चुकी 1 मैच जीत सकी है. अफगानिस्तान के खिलाफ (IND A vs AFG A) आज चौथा वनडे मैच खेल रही है. अगर इंडिया को इस त्रिकोणीय सीरीज में फाइनल खेलना है तो यह मैच जीतना जरुरी है साथ में नेट रनरेट भी सुधारना होगा. भारत को तेज शुरुआत मिली है. प्रियांश आर्या ने 48 गेंद में 58 रन की पारी खेली है.

ALSO READ:“श्रीलंकाई खिलाड़ी को तमीज सीखना चाहिए..”, क्यों हुआ वैभव सूर्यवंशी का झगड़ा, विवाद पर बोले भारतीय कोच

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...