दांबुला : भारत A ने श्रीलंका A (IND A vs SL A) के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल मुकाबला इंडिया और श्रीलंका में खेला गया. श्रीलंका ने टॉस जीता इंडिया को बल्लेबाजी का न्योता दिया. इंडिया ए के बल्लेबाजों ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 377 रनों का विशाल लक्ष्य रख दिया. 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी पारी खेलकर श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुलाई की. IND A vs SL A में कप्तान तिलक वर्मा ने उपयोगी अर्धशतक जड़कर मध्यक्रम को संभाला. वही अनुकूल रॉय ने बेहतरीन फिनिशिंग स्टाइल में बल्लेबाजी की.
IND A vs SL A फाइनल में वैभव नाम का आया सुनामी, तिलक का अर्धशतक
IND A vs SL A के बीच फाइनल में प्रियांश आर्या और वैभव सूर्यवंशी दोनों ओपनिंग करने उतरे. वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 29 गेंदों पर 94 रन की आतिशी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 8 छक्के जड़े. खास बात यह कि IND A vs SL Aके फाइनल में इतिहास बना उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. एक समय जब अर्धशतक पूरा किया था 454 का स्ट्राइक रीत था 94 रन की पारी उन्होंने स्ट्राइक रेट 324 के करीब रहा. वैभव मात्र 6 रन से शतक से चूक गए, लेकिन उनकी पारी ने पूरे मैच का रुख बदल दिया.
उन्होंने शुरुआती ओवरों में ही श्रीलंका की गेंदबाजी को तहस-नहस कर दिया और 9 ओवर में ही टीम को 132/1 तक पहुंचा दिया. उनके आउट होने के बाद प्रियांश आर्या भी जल्दी आउट हो गये उन्होंने भी 29 गेंद में 39 रन की पारी खेली.
अनुकूल ने भी खेली जबरदस्त पारी, 378 का दिया लक्ष्य
मिडिल आर्डर में तिलक ऋतुराज ने संभाला ऋतुराज 40 रन बनाकर आउट हुए तिलक अर्धशतक 67 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद कुमार कुशाग्र 36 रन बनाकर आउट हुए. वही मैच में (IND A vs SL A) बेहतरीन फिनिशिंग पारी ऑलराउंडर अनुकूल रॉय ने किया.
वह 15 गेंद में 39 रन बनाकर मैच खत्म किया. और भारत 377 रन का लक्ष्य खड़ा किया. श्रीलंका A की गेंदबाजी पूरी तरह बिखर गई. कोई भी गेंदबाज वैभव की लय को रोक नहीं पाया. अब श्रीलंका A के सामने 378 रनों का पहाड़ है, जो इस पिच पर बेहद मुश्किल नजर आ रहा है.
