IND A vs SL A: श्रीलंका में खेले गये त्रिकोणीय सीरीज आख़िरकार भारत ने अपने नाम कर लिया. इंडिया ए, श्रीलका, ए और अफगानिस्तान ए के बीच फाइनल (IND A vs SL A) में इंडिया और श्रीलंका की भिड़ंत हुई. इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीत लिया और गेंदबाजी चुनी. यह फैसला गलत साबित कर दिया अकेले वैभव सूर्यवंशी ने जमकर बल्लेबाजी की.
इंडिया ए ने 50 ओवर में 377 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा किया. और श्रीलंका ए इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 47 ओवर में 311 रन पर ऑलआउट हुई. और भारत ने 66 रन से मैच (IND A vs SL A) जीत लिया और ट्रॉफी अपने नाम किया.
वैभव की आंधी में उड़ा श्रीलंकन टीम
IND A vs SL A में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया के तरफ से प्रियांश और वैभव ने शुरुआत की. 15 वर्षीयवैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका A के खिलाफ फाइनल मुकाबले में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 29 गेंदों में 94 रन ठोके. इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 8 छक्के लगाए. उन्होंने महज 11 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर लिस्ट A क्रिकेट का नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया. दोनों के आउट होने के बाद तिलक वर्मा और अनुकूल ने बल्लेबाजी संभाली. तिलक 67 रन (90 गेंद) और ऋतुराज ने 40 रन बनाकर आउट हुए तिलक अर्धशतक 67 रन बनाकर आउट हुए.
इसके बाद कुमार कुशाग्र 36 रन बनाकर आउट हुए. वही मैच में (IND A vs SL A) बेहतरीन फिनिशिंग पारी ऑलराउंडर अनुकूल रॉय ने किया अनुकूल रॉय 39 रन 15 गेंद में खेली. और 377 रन बनाया.
IND A vs SL A फाइनल में श्रीलंका को मिली 66 रन से हार ट्रॉफी किया अपने नाम
लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका A 47.1 ओवर में 311 रन पर सिमट गया. भारत A के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और मेहमान टीम को 66 रनों से हरा दिया. श्रीलंका A (IND A vs SL A) की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर अविश्का फर्नांडो सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए. मध्यक्रम में सादिरा समराविक्रमा ने अर्धशतकीय पारी खेली (52 रन, 44 गेंद, 9 चौके). उन्होंने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन 18वें ओवर में आशोक शर्मा की गेंद पर विकेटकीपर कुमार कुशाग्रा के हाथों कैच आउट हो गये.
श्रीलंका इस मैच में 66 रन से हार मिली. इंडिया ए के तरफ से यश ठाकुर ने 3 विकेट झटके. विप्रज निगम ने भी 3 विकेट झटके.
