IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच भारत के आर या पार की लड़ाई बन चुकी है. इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. एक बार फिर भारत की शुरुआत लड़खड़ाई लेकिन श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे की पार्टनरशिप ने स्कोर संभाला. IND vs ENG के इस मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला और पूरे 20 ओवर भी खेले साथ में रन बनाये. भारत ने 20 ओवर में 158 रन बनाया जिसमे श्रेयस ने सबसे ज्यादा रन बनाये.
वैभव-ईशान फ्लॉप, श्रेयस ने की ताबड़ तोड़ बल्लेबाजी
IND vs ENG मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब हुई. पहले वैभव सूर्यवंशी 15 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद ईशान किशन भी चार रन बनाकर आउट हो गए. पावरप्ले में भारत को दो झटके लग गए हैं. बोर्ड पर सिर्फ 33 ही रन हैं. श्रेयस अय्यर और अभिषेक शर्मा पर पारी संभालने की कोशिश की. लेकिन अभिषेक भी जल्दी आउट हो गये.
अभिषेक शर्मा सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हो गए. भारत पर एक बार फिर मुसीबतों का पहाड़ टूट चुका था लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर चट्टान की तरह टिके रहे. हालाँकि शिवम् दुबे के आउट होते तिलक वर्मा भी कुछ ख़ास नहीं कर सके. तिलक का फ्लॉप शो जारी रहे. हालाँकि श्रेयस अय्यर अकेले ने 80 रन बनाकर नाबाद रहे. और भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बना सकी.
IND vs ENG चौथे मैच में गंभीर के इस गलती से बल्लेबाजी हो रही फ्लॉप
इस दौरे पर अगर देखा जाये तो बल्लेबाज उसी गति की तरह खेलना चाह रहे है. जैसे आईपीएल की फ्लैट पिच पर खेलत थे. हेड कोच गंभीर विपक्षी टीम की साफ़ प्लानिंग नहीं समझ पा रहे है. और आसानी से टॉप आर्डर हर मैच उसी तरीके से बिखर जा रहा है. वैभव को गंभीर उनकी गलतियों पर ध्यान नहीं दिला रहे है. वह बार उसी गेंद पर आउट हो रहे है. हर बल्लेबाज इस मैदान पर भी आते ही छक्का मारने की कोशिश में लगा है.
ALSO READ :IND vs ENG: टॉस जीतने के बाद भारत को लगा झटका, पूरे सीरीज से बाहर हुए 2 खिलाड़ी, देखें प्लेइंग XI
