एशिया लीजेंड लीग का दूसरा सीजन जाम्बिया के लुसाका स्थित लोटस स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर रोमांचक मुकाबला इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स के बीच खेला गया. पाकिस्तान पैंथर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 167 रन बनाए और भारतीय टीम के सामने 168 रनों का लक्ष्य रख दिया. जिसके जवाब में इंडिया रॉयल्स ने इस लक्ष्य को 2 विकेट रहते ही हासिल कर लिया. हालांकि यह मैच आसानी से जीत लिया लेकिन एक वक्त ऐसा भी हुआ जब इस मैच में भारत दबाव में आ गया था.
हार रहा था भारत अचानक धवन ने पलटा मैच
पाकिस्तान के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडियन रॉयल्स के तरफ से भारत की पारी में शुरुआती झटके लगे. नमन ओझा कप्तान (4 गेंदों पर 4 रन) को पाक गेंदबाज मोहम्मद इरफान ने आउट किया. अभिषेक भी इरफान के शिकार बने. भारत मुसीबत में था जल्दी जल्दी चार विकेट गिर चुके थे. लेकिन इसके बाद ऋषि धवन और सारुल ने साझेदारी की. ऋषि धवन ने 33 गेंदों पर 50 रन जड़े, जबकि सारुल 29 गेंदों पर 46 रन बनाकर आउट हो गए.
इनके आउट होते ही इंडिया फिर संघर्ष करने लगी. और एक के बाद एक विकेट गिरने लगे हालाँकि रन का दबाव नहीं था फिर भी टीम इंडिया मुसीबत में आ चुका था. 4 ओवर में 18 रन की जरूरत में लड़खड़ा जरुर गयी और 8 विकेट गिर गये थे लेकिन गेंदबाजो ने मैच में जीत दिलाई.
पाकिस्तान ने खड़ा किया था बड़ा लक्ष्य
पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन जल्दी पहला झटका लगा यासिर बट्ट (12 गेंदों पर 6 रन) को मनप्रीत गोनी ने आउट किया। इसके बाद इमरान नजीर (29 गेंदों पर 47 रन) और इबरार ने अच्छी साझेदारी की। इमरान नजीर को सुबोध ने आउट किया. ऋषि धवन ने भी एक विकेट लिया. अंत में भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 167/6 पर रोक लिया.
