IND vs PAK: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट गोल्ड मेडल मैच में भारत ने पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। लेकिन यह जीत आसान नहीं थी। IND vs PAK में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 211/6 का मजबूत स्कोर बनाया। अभिषेक शर्मा की 28 गेंदों पर 61 रनों की तूफानी पारी और तिलक वर्मा की नाबाद 51 रनों की धमाकेदार पारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। लक्ष्य 212 रनों का था।
श्रेयस की इस गलती से हार रहा था भारत इस खिलाड़ी ने पलटा मैच
कप्तान श्रेयस अय्यर की कुछ फैसलों पर सवाल उठे, जब IND vs PAK मैच में पाकिस्तान ने मैच को लगभग अपने कब्जे में ले लिया था। आखिरकार भारतीय खिलाड़ियों ने संघर्ष कर गोल्ड बचा लिया। पाकिस्तान की पारी में शुरुआती झटके लगे, लेकिन हसन नवाज ने जब जोरदार पारी खेली तो मैच का रुख बदलता नजर आने लगा। नवाज ने 51 गेंदों पर 96 रन बनाए और कई छक्के लगाए।
इस दौरान श्रेयस अय्यर की गेंदबाजी बदलाव और फील्डिंग सेटिंग्स पर सवाल उठे। कई मौकों पर बॉलर चेंज और प्लेसमेंट सही नहीं लगे, जिससे पाकिस्तान की रन रेट बढ़ गई और मैच कड़ा हो गया। कई दर्शक और विशेषज्ञ श्रेयस की कप्तानी को उस समय कमजोर बताया. हालाँकि IND vs PAK मैच जब हाथ से फिसलती हुई नजर आ रही थी फिर बुमराह ने गेम पलट दिया.
भारत का गोल्ड पर कब्ज़ा
IND vs PAK मैच के निर्णायक पड़ाव पर भारतीय गेंदबाजों ने कमर कस ली। शिवं दुबे ने महत्वपूर्ण विकेट लिए, जिसमें अंतिम गेंद पर हसन नवाज को आउट कर मैच खत्म कर दिया। पाकिस्तान 20 ओवर में 6 विकेट पर 192 रन ही बना सका। भारत ने 19 रनों से जीत दर्ज कर एशियन गेम्स में लगातार दूसरा पुरुष क्रिकेट गोल्ड मेडल हासिल कर लिया।
यह जीत टीम वर्क और दबाव में प्रदर्शन की मिसाल बनी। भले ही बीच में कप्तानी के फैसलों पर चर्चा हुई, लेकिन खिलाड़ियों ने मैच पलट दिया। श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में टीम ने एक बार फिर साबित किया कि फाइनल में संघर्ष के बावजूद नतीजा उनके पक्ष में ही जाता है। भारत के प्रशंसकों के लिए यह रोमांचक और गर्व भरा पल साबित हुआ।
ALSO READ:6 6 6 6…पहले अभिषेक ने कुटा, फिर तिलक ने पाकिस्तान को पिटा, भारत ने 212 रन दिया लक्ष्य
