IND vs PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में गोल्ड के लिए एक बार फिर भारत और पाकिस्तान आमने सामने है. दोनों टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर और साहिबजादा फरहान टॉस के लिए उतरे. भारतीय टीम के कप्तान ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का चुनाव किया. इस हाईवोल्टेज मैच (IND vs PAK) में भारतीय टीम के कप्तान ने पाकिस्तान के कप्तान से हाथ मिलाने से मना कर दिया. इस मैच के लिए कप्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन चुनी जिसमे बल्लेबाजी पर ज्यादा जोर दिया गया है.
भारतीय टीम के कप्तान ने चुना बल्लेबाजी
जापान के निश्शिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट गोल्ड मेडल मैच में (IND vs PAK) भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं। शनिवार सुबह टॉस में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने सिक्का उछालते हुए जीत दर्ज की और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
मैच सुबह 10:00 बजे IST शुरू होने वाला है। भारत इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन है, जबकि पाकिस्तान अपना पहला गोल्ड मेडल जीतने की कोशिश में है। दोनों टीमें अब तक अनबीटेन रही हैं। लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव पर उपलब्ध है। वही कप्तान श्रेयस ने अपनी प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है. श्रेयस ने अपने प्लेइंग में नंबर 9 तक बल्लेबाजी के लिए सुन्दर को अखा है. वही गेंदबाजी में बिश्नोई और बुमराह शामिल है.
IND vs PAK मैच में दोनों टीम की प्लेइंग XI
भारत (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रित बुमराह
पाकिस्तान की प्लेइंग XI
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज़ सदाकत, उस्मान खान (डब्ल्यू), सईम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, साद मसूद, अबरार अहमद, सुफयान मोकिम
