IND vs PAK: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने खूब विवाद किये है. बांग्लादेश को उकसाने के बाद पाकिस्तान ने पहले टी20 वर्ल्ड कप ना खेलने की जिद की इसके बाद अब वह भारत के खिलाफ 15 फरवरी को महामुकबला (IND vs PAK) खेलने को तैयार हुआ. पाकिस्तान ने पहले बायकॉट की धमकी दी थी. बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को मौका मिला लेकिन अब पाकिस्तान के PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने भारत के खिलाफ खेलने के लिए हामी भर दी है हालाँकि इससे पहले कई खबरे थी कि पाकिस्तान ने भारत (IND vs PAK) से खेलने के लिए 3 बड़े शर्त रखे है लेकिन ICC ने इस शर्तो नही माना.
अब सबसे बड़ी खबर यह है कि भारत-पाक के इस मुकाबले में दोनों टीम के बीच हैण्डशेक को लेकर माहौल गरम हो चुका है.
IND vs PAK ऐसे शुरू हुआ था हैंडशेक विवाद
भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच आखिरी मुकाबला एशिया कप में खेला गया था. जिसमे जमकर ड्रामा हुआ था भारत में पहलगाम में हमला को देखते हुए भारतीय टीम ने पाकिस्तान से हैंडशेक नही किया था. वही मोहसिन नकवी से ट्रॉफी भी नही लिया था. इसके बाद दोनों टीम में हैंडशेक नही किया जाता है. लेकिन अब आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में क्या भारत-पाकिस्तान के बीच हैण्डशेक होगा?
टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच होगा हैंडशेक, सूर्या ने दिया झटका
पाकिस्तान भले ही आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए तैयार हो चुका है लेकिन एक चीज नहीं बदलने वाली है. 15 फरवरी को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) की टीमें आमने-सामने होंगी, तब मैदान पर हाथ मिलाने की कोई रस्म नहीं होगी. किसी अप्रत्याशित आख़िरी पल के मोड़ को छोड़ दें, तो यह तय है कि खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाएंगे.
बता दें, पाकिस्तान की यह आईसीसी से मांग थी भारत पाकिस्तान से हैण्डशेक करे लेकिन इस मांग को लेकर ICC ने साफ़ कर दिया था यह ICC के नयम में नहीं आता है. यह देश और खिलाड़ियों की इच्छा पर होती है.
ALSO READ:भारत के खिलाफ मैच खेलने को पाकिस्तान क्यों हुआ राजी? पाकिस्तान सरकार ने बताया वजह
